इस दीपावली हैंडीक्रॉफ्टस आईटम से सजाएं अपना घर

आकर्षक बंदनवार, कंदील के साथ ही मिट्टी से बनी मूर्तियां व इंटीरियर आइटम आपको आएंगे पसंद

इसके अलावा थोड़ा डिफरेंट लुक में घर सजाते हुए करें लक्ष्मी का आह्वान

ALLAHABAD: जहां स्वच्छ और खुशनुमा माहौल होता है। वहीं पर देवी-देवताओं के साथ ही सुख-समृद्धि का वास होता है। दीपावली सुख-समृद्धि के साथ ही भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के आह्वान का त्यौहार है। इस दीपावली पर देवी-देवताओं के आह्वान से पहले यदि घर को सजाने की तैयारी है तो आपके पास ढेरों आप्शन हैं।

जलाएं फ्लोटिंग कैंडल्स

एक समय था जब कैंडल्स का एक ही रूप था, लेकिन अब कैंडल्स का रूप बदल चुका है। बदले हुए रूप में फ्लोटिंग कैंडल्स की जबर्दस्त डिमाण्ड है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में 20 से लेकर 200 रुपये की रेंज में शहर के चौक, जानसेनगंज, घंटाघर, कटरा के साथ ही अन्य मार्केट्स में अवेलेबल हैं। सेंटर टेबल पर या फिर घर में कहीं भी बड़े कटोरे में फ्लोटिंग कैंडल जला सकते हैं। ये पानी में तैरते नजर आएंगे अैर घर की सुंदरता को बढ़ाएंगे। सुंदरता बढ़ाने के लिए कटोरे में गुलाब व कमल की पंखुडि़यां डाल सकते हैं।

बंदनवार देख खुश हो जाएंगे

जिस घर में या फिर जिस स्थान पर भगवान गणेश व देवी लक्ष्मी का आह्वान होता है, वहां तोरण द्वार और बंदनवार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को तोरणद्वार और बंदनवार प्रिय हैं। इसीलिए दीपावली पर बदनवार से घरों को सजाया जाता है। दीपावली पर घर को सजाने के लिए आर्टीफिशियल आम के पत्ते, फूल, मनीप्लांट और मोती के साथ ही अन्य हैंडीक्रॉफ्ट से बने आकर्षक तोरणद्वार व बंदनवार मार्केट में खूब बिक रहे हैं। ये 50 रुपये से लेकर 400 रुपये के रेट में अवेलेबल हैं।

दीपावली पर कैसे सजाएं घर

छोटी-छोटी रंगोली बनाकर दीयों से सजाएं

पारंपरिक रंगोली को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें अलग-अलग रंगों की दालों तथा फूल पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं

बच्चों के लिए एक ट्री बनाएं, जिस पर रंग बिरंगी चॉकलेट्स आदि लगाएं, इसे देख कर बच्चे खुश होते हैं

कांच की बोतलों को अच्छे और सुंदर रंगों से कलर करें इनके अंदर कैंडल्स या एलईडी लाइट्स लगाएं

देवी लक्ष्मी को भाती है रंगोली

देवी लक्ष्मी को बंदनवार के साथ ही रंगोली भी प्रिय है। इसलिए पूजन में रंगोली को विशेष स्थान दिया जाता है। अब तो मार्केट में रंगोली का रेडीमेड विकल्प मौजूद है। इसमें समय भी नहीं लगेगा और झट से रंगोली तैयार। रेडीमेड रंगोली के सामान चौक, घंटाघर एरिया में खूब बिक रहे हैं। रंगोली कटआऊट में कलर डाला और रंगोली तैयार।

हैंडीक्रॉफ्ट के भी काफी आइटम

घर को सजाने और सुंदर बनाने में हैंडीक्राफ्ट आईट्म्स का विशेष स्थान है। यदि ऑप हैंडीक्राफ्ट आइटम पसंद करते हैं तो इस दीपावली आपके पास सलेक्टेड पीस खरीदने के ढेरों आप्शन हैं। इसके लिए आप को मॉल या ब्रांडेड दुकानों की बजाय शहर की सड़कों पर लगे मार्केट में जाना होगा, वहां आपको बेहतरीन सजावटी सामान मिट्टी से बने आकर्षक दिए, दिया स्टैंड, शो पीस आइटम, टेराकोटा से बने शो पीस, वाल हैंगिंग, मूर्तियां, लकड़ी से बने सजावटी सामान, बॉक्स आदि मिल जाएंगे। मिट्टी के लैंप, मिट्टी के ड्रम, गुलदान, वाद्ययंत्र व अन्य वस्तुएं काफी पसंद आएंगी।

बाजार में क्या-क्या उपलब्ध

बंदनवार- आम के पत्ते, फूल, मनीप्लांट और मोती से बने बंदनवार 50 से 400 रुपये

बेल - आम, सेब, संतरे, अंगूर, जामुन- 15 से 250 रुपए।

फ्लॉवर - गुलाब, चमेली, गेंदा, सूरजमुखी- 5 रुपए से 600 रुपए।

शो प्लांट- 150 रुपए से 500 रुपए

Posted By: Inextlive