abhishek.mishra@inext.co.in

KANPUR (24 Jan) :

इलेक्शन को लेकर जेनरेशन-वाई एक्साइटेड तो बहुत रहती है, लेकिन जब वोट डालने का नंबर आता है। तब ऑनलाइन सोशल प्लेटफॉर्म पर बड़ी-बड़ी बाते करने वाली युवाओं की यही फौज बैकफुट पर रहती है। इस मामले में सीनियर वोटर बेहद सजग रहते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी वोट डालने पोलिंग बूथ तक जरूर जाते हैं। हालांकि, दिल्ली समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में यूथ की जबर्दस्त भागीदारी से चुनाव आयोग काफी उत्साहित है। इसीलिए वह पुराना ट्रैक बदलने की उम्मीद जता रहा है। इसी कड़ी में यूथ ब्रिगेड को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जोर-शोर से अवेयर किया जा रहा है।

 

सबसे बड़ा कन्सर्न

वोटर बनने के बाद भी मतदान नहीं करने वाले युवा चुनाव आयोग के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं। कानपुर के युवा भी इससे अलग नहीं हैं। आयोग की ब्रांड अम्बेसडर मालिनी अवस्थी के अनुसार बुजुर्ग वोटर की तुलना में युवा अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल करने में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेते। अपकमिंग मूवी का टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने वाले युवा पोलिंग सेंटर पर लाइन में खड़े होने को वक्त की बर्बादी समझते हैं। आयोग ने सबसे ज्यादा ऐसे ही युवाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। चुनाव में इन वोटर्स का पार्टिसिपेशन देश की राजनीति की तस्वीर बदलने का माद्दा रखता है।

 

सीनियर वर्सेज जूनियर वोटर

विधानसभा चुनाव-2012 के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं। दसों विधानसभा सीटों पर कुल 54.96 परसेंट मतदान हुआ। यानि 45.04 परसेंट लोग वोट डालने ही नहीं आए। खास बात यह कि जितने लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, उनमें 40 साल से अधिक एज ग्रुप वाले वोटर्स का रेशियो सबसे ज्यादा है। इनका रेशियो लगभग 91 परसेंट रहा। वहीं 18-39 साल एज ग्रुप के वोटर्स का वोटिंग परसेंटेज करीब 78 परसेंट निकला। यानि वोट डालने के मामले में सीनियर वोटर्स युवाओं की तुलना में कहीं ज्यादा अवेयर और जिम्मेदार पाए गए। जो मतदान के शुरुआती घंटों में वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच जाते हैं।

 

युवाओं की तादाद ज्यादा

कानपुर में युवा मतदाता सबसे ज्यादा हैं। वोटर लिस्ट के हिसाब से सिटी में 18-39 साल एज ग्रुप के 16,60,825 वोटर्स हैं। जबकि 40 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या 13,96,886 है। मगर, वोटिंग के मामले में युवाओं की यह लंबी-चौड़ी फौज काफी पीछे है। वोट डालने के मामले में युवाओं का पार्टिसिपेशन कम रहा। खास बात यह कि युवाओं की कैटेगरी में भी फीमेल वोटर्स बेहद जिम्मेदार पाई गईं। जिन्होंने अपने वोटिंग राइट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया।

 

एज ग्रुप के हिसाब से कानपुर में वोटर्स की संख्या व रेशियो। आंकड़े विधानसभा चुनाव-2012 की वोटर लिस्ट से लिए गए हैं।

 

एज ग्रुप पॉपुलेशन एलिजिबल वोटर रजिस्टर्ड-वर्सेज-एलिजिबल वोटर्स

18-19 70,181 68,155 97.11

20-29 8,47,825 8,14,632 96.08

30-39 8,82,580 7,78,038 88.15

40-49 6,58,504 6,31,487 95.90

50-59 4,10,194 4,04,287 98.56

60-69 2,34,934 2,33,867 99.55

70-79 1,03,348 98,172 94.99

80 से ज्यादा 29,724 29,073 97.71

18 साल से 13,35,661 0 0

कम एज ग्रुप

 

टोटल 45,72,951 30,57,711 66.87

 

विधानसभा चुनाव-2012 में वोट डालने वाले मतदाताओं की डिटेल। मेल कैटेगरी में 57.76 परसेंट जबकि फीमेल कैटेगरी में 42.22 परसेंट वोटर्स ने वोट डाले। अन्य की भागीदारी 0.02 परसेंट रही।

 

असेम्बली टोटल मेल फीमेल अदर

बिल्हौर 2,15,042 123413 91629 0

बिठूर 2,04,935 118846 86089 0

कल्याणपुर 1,48,990 84797 64192 1

गोविंद नगर 1,61,600 94168 67432 0

सीसामऊ 1,33,740 78791 54949 0

आर्य नगर 1,25,393 76700 48693 0

किदवई नगर 1,76,695 98967 77728 0

कानपुर कैंट 1,44,373 85693 58676 0

महाराजपुर 2,18,598 124935 93661 4

घाटमपुर 1,77,116 99521 77595 2

 

टोटल 17,06,482 9,85,831 7,20,644 7

 

किस असेम्बली में कितने प्रतिशत हुआ मतदान।

 

असेम्बली पोलिंग परसेंटेज

बिल्हौर 60.92

बिठूर 63.68

कल्याणपुर 50.62

गोविंद नगर 50.23

सीसामऊ 54.19

आर्य नगर 59.92

किदवई नगर 54.79

कानपुर कैंट 49.73

महाराजपुर 57.90

घाटमपुर 57.5

 

(नोट : आंकड़े असेम्बली इलेक्शन 2012 के प्रतिशत में.)

 

फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 31 जनवरी 2014 को होना है। वोटर रिवीजन ड्राइव के बाद कानपुर में करीब 2 लाख नए वोटर्स के नाम जुड़े हैं। डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिस में लिस्ट में संशोधन जारी है। आयोग के पास लेटेस्ट आंकड़े 16 सितंबर 2013 तक के हैं। पेश है उसकी डिटेल -

 

 

असेम्बली मेल फीमेल अदर टोटल

बिल्हौर 2,01,237 1,61,415 9 3,62,661

बिठूर 1,87,385 1,45,706 18 3,33,109

कल्याणपुर 1,70,082 1,41,156 10 3,11,248

गोविंद नगर 1,89,607 1,50,483 17 3,40,107

सीसामऊ 1,45,203 1,18,369 7 2,63,579

आर्य नगर 1,43,923 1,14,375 6 2,58,304

किदवई नगर 1,82,297 1,52,698 18 3,35,013

कानपुर कैंट 1,72,534 1,36,013 19 3,08,566

महाराजपुर 2,25,367 1,80,411 13 4,05,791

घाटमपुर 1,73,427 1,36,989 6 3,10,422

 

टोटल 17,91,062 14,37,615 123 32,28,800

 

 

पहले की बात कुछ और थी। अभी कुछ और है। दिल्ली में यूथ की वजह से ही आप पार्टी की गवर्नमेंट बनी है। और आने वाले इलेक्शन में भी यूथ एक इम्पॉर्टेट रोल रखेगी।

- राहुल कुमार सिंह

 

आजकल इतना कॉम्पटीशन का जमाना है कि युवा अपने करियर में बिजी है और दूसरा पहलू ये भी है राजनीति में बुजुर्ग ज्यादा है। युवा कम युवाओं की दिक्कतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। और ना राजनीतियां समझ पा रहे हैं। इसीलिए युवा विमुख हैं।

- योगेश शंखधर

 

ये सच है लेकिन युवा जानते हैं ये सब भ्रष्ट नेता हैं। किसी भी वो वोट दो कुछ नहीं होने वाला है। एक कहावत है जैसे नागनाथ वैसे सांपनाथ। किसी को भी वोट दो। आयेंगे वही भ्रष्ट नेता। इसलिए युवाओं की रुचि कम हो रही है, लेकिन बुजुर्गो को ये सिर्फ एक काम लगता है तो बुजुर्ग इसको पूरा करते हैं और कुछ नहीं।

- अनुराग त्रिपाठी

 

युवा की तो वॉट लगाये बैठी है मौजूदा सरकार। कोई जॉब नहीं है ना कोई ध्यान ही सरकार का युवाओं की तरफ है। तो युवा की भी जो मर्जी होगी वो करेगा। वोट नहीं डालेगा तो राइट टू रिकॉल होगा तभी तो सभी पार्टी अच्छे नेता उतारेगी इलेक्शन में।

- सुनील राज यादव

 

मुझे लगता है कि आज देश में पॉलिटिक्स का लेवल हर दिन गिरता जा रहा है। पॉलिटीशियन्स एक-दूसरे पर एब्यूसिव लैंग्वेज और पर्सनल कमेंट्स करते हैं। ये एक बड़ी वजह है जिससे यंगस्टर्स वोटिंग में पार्टिसिपेट नहीं करते हैं। क्योंकि उन्हें इसमें कोई इंटरेस्ट ही नहीं रहा।

- रईस अहमद सिद्दकी

 

किस पर भरोसा करे युवा जिस देश में 40 साल तक के नेता को युवा नेता कहा जाता है। वहां वोट भी तो 40-50 साल के युवा ही डालेंगे। लोकतंत्र का मजाक है बस।

- अरविंद शुक्ला

 

अधिकतर युवा अपने घर से दूर नौकरी कर रहा है या पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर रहते हैं। जिसके चलते वे वोटिंग में भाग नहीं ले पाते। वहीं बुजुर्ग लोग घर पर ही रहते हैं।

- राजीव कुशवाहा

 

सही है हम युवा अपने कर्तव्यों को भूल गये हैं। क्योंकि हम लोग को सही गलत की परख करने वाला नहीं। हम युवा सोचते हैं हम जो कर रहे हैं वो ही सही है। पर ऐसा नहीं है।

- आशुतोष जायसवाल

> Posted By: Inextlive