- न खरीदें पर्पल, यलो और ब्लू कलर

-रखें कुछ खास जानकारियां जो करेंगे आपकी होली को सेफ

Meerut : होली के रंग सिर्फ रंग नहीं होते, खुशियों की सौगात भी होते हैं, लेकिन कई बार जब हम कुछ खास बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। तब यही खुशियां दुख की वजह भी बन जाती है। ऐसे में जरुरी है स्किन पर होने वाले रंगों के साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी की। आइए जानते हैं कि रंगों के साइड इफेक्ट से खुद को कैसे बचाकर रखें।

न खरीदें पर्पल, यलो और ब्लू कलर

होली के रंग खरीदते समय ध्यान रहे कि रेड और पिंक रंग ही खरीदें। दरअसल, यलो, पर्पल, ब्लू कलर दिखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इनमें दूसरे रंगों के मुकाबले ज्यादा केमिकल्स मिलाए जाते हैं। जो रेड और पिंक कलर की तुलना में ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

केरोसिन से न बाबा

त्वचा के रंग छुड़ाने के लिए आप रंग खेलने के बाद केरोसिन, पेट्रोल, डीजल या स्प्रिट का यूज करते हैं, लेकिन इस तरह के सुझाव को अब आप बिल्कुल न बोल दीजिए। वजह है त्वचा ड्राई हो जाएगी। इसकी जगह नींबू के रस की कुछ बूंदें शरीर के रंग वाले हिस्सों में डालें। रंग हल्के पड़ जाएंगे।

बालों का टेक्सचर रहे सही

होली के रंग बालों का टेक्सचर खराब करने में टाइम नहीं लगाते। अक्सर लोग होली खेलते समय स्किन के बाद बालों भी रंग डालते हैं। दरअसल, ज्यादातर रंग मेटल ऑक्साइड जैसे लेड से बनते हैं। जो बालों को तुरंत नुकसान पहुंचाते हैं। रंग खेलने से पहले बालों पर नारियल का तेल लगाएं। ऑलिव ऑयल लगाना भी सही रहेगा। ये तेल बालों पर सुरक्षा कवच का काम करेंगे और रंगों को बालों की जड़ों तक नहीं जाने देंगे। इससे आप बेफिक्र होकर होली खेल पाएंगे।

नेल्स को कवर करें

ब्लिज ब्यूटी पार्लर की संचालिका रीचा शारदा के अनुसार नाखूनों में नेल पेंट्स लगाकर रखना चाहिए। ताकि होली के रंग नाखूनों पर न चढ़े। इसके अलावा रंग खेलने से पहले ऑलिव या नारियल तेल चेहरे और हाथों पर लगा लें।

लेंस उतार लें

अगर रंग आंख की पुतली और लेंस के बीच आया तो संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि आप लेंस उतारकर होली खेलें या कोई पुराना चश्मा पहनकर चश्मा खेलें।

तो ऐसे करें विशेष देखभाल

ग्लैम-अप स्किन केयर, ब्यूटी पार्लर एंड ट्रिटमेंट सेंटर की संचालिका रुचिका के अनुसार होली पर कुछ खास बात का विशेष ध्यान रखना जरुरी है।

- होली खेलने से पहले पूरे बॉडी पर क्रीम, तेल या मलाई लगा सकते हैं व पूरे शरीर को ढककर रखना चाहिए।

- रंग छुड़ाने के लिए एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच मलाई व चुटकीभर हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे धीरे-धीरे जहां रंग हो लगा कर रगड़ें इससे रंग भी निकल जाएगा और चेहरे पर चमक भी आती है।

ऐसे में फेस पैक आएंगे काम

ब्यूटी एक्स्पर्ट द हेड मास्टर संचालक के संचालक गुड्डू ने पेस पैक के बारे में बताया।

- बेसन और दही का पेस्ट फेस पर क्0 मिनट लगाएं।

- वहीं बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए मेथी पाउडर में दही मिलाकर लगाएं। रंग छुड़ाने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही यूज करें।

- एक चम्मच मसूर दाल, आटा और गुलाबजल में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और पेस्ट बनाकर सूखने तक लगाएं। फिर स्क्रब करें और धो दें।

Posted By: Inextlive