तीन विशेष मुहूर्त में करें करवाचौथ की पूजा
करवा चौथ पर आज बन रहे राजयोग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग
11 साल पहले बना था इस तरह का योग, विशेष फल देगा इस बार व्रत 2007 में करवाचौथ पर बना था राजयोग Meerut । करवाचौथ के व्रत के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। विद्धानों के मुताबिक इस बार करवाचौथ में विशेष मुहूर्त भी बन रहा है। इस दिन महिलाएं चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से ही जल ग्रहण करती हैं। 11 साल बाद तीन योगइस बार करवा चौथ पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। विद्वानों के मुताबिक इस बार 11 साल बाद शनिवार को करवाचौथ के दिन राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं। एक साथ तीन शुभ योग के कारण इस बार करवाचौथ की पूजा विशेष होगी। इससे पहले 2007 में करवाचौथ पर राजयोग बना था।
करवा चौथ मुहूर्त 5.40 से 6.47 तक चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 55 मिनट कब खोलें व्रत चंद्रोदय यानी चांद के दिखने का समय रात्रि 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें।जरूर करें सोलर श्रंगार
इस दिन महिलाएं सोलह श्रंगार करें, साथ ही माथे पर सिंदूर अवश्य हो। यह पति की लंबी उम्र का प्रतीक होता है। इसके अलावा मंगलसूत्र, मांग टीका, बिंदिया ,काजल, मेहंदी, कंगन, लाल रंग की चुनरी आदि महत्वपूर्ण हैं। ---------------------- इस बार करवाचौथ पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राजयोग का मुहूर्त है। शनिवार को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए विधि विधान ने करवाचौथ का व्रत रखे, उसका विशेष लाभ भी प्राप्त होगा। पं। अमित शांडिल्य इस बार संकष्टी गणेश चतुर्थी और करवा चौथ एक साथ हैं। इस कारण इस बार बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इस बार करवाचौथ में तीन विशेष मुहूर्त बन रहे हैं। -पं। भारत ज्ञान भूषण