अकसर ये देखा गया है कि हम अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार के बारे में तो सब कुछ जानते हैं पर उनके भाई-बहनों और फैमिली के बारे में कम ही जान पाते हैं। चलिए आज आपको बॉलीवुड के स्टार सेलेब्स के भाई-बहनों से रूबरू करवाते हैं।


कानपुर। अकसर देखा जाता है कि फैंस अपने फेवरेट स्टार के कपडे़, हेयर स्टाइल और उसके बात करने के तरीके से लेकर हर चीज फॉलो करते हैं पर उनसे जुडे़ कुछ स्पेशल लोगों के बारे में नहीं जान पाते। आज हम आपको सुपर स्टार्स के भाई-बहनों से मिलवाएंगे।1. शाहरुख खान बॉलीवुड के जाने माने हीरो हैं और उनकी एक बहन भी है जिसे शायद ही उनका कोई फैन पहचानता होगा। शाहरुख की इस बडी़ बहन का नाम शहनाज लाला रुख है। शहनाज देखने में कुछ-कुछ शाहरुख की बेटी सुहाना जैसी लगती हैं। 2. शाहरुख की तरह आमिर खान की भी एक बहन हैं जिन्होंने शायद ही कभी आमिर के साथ पब्लिक अपीयरेंस दिया हो। आमिर की बहन का नाम निखत है जो शादी के बाद अपने पति संग पुणे में सेटल हो गईं।



3. बॉलीवुड के 'खिलाडी़' अक्षय कुमार की बहन का नाम अल्का भाटिया है, जिन्होंने सुरेंद्र हीरानंदानी नाम के एक कंस्ट्रकशन वर्क्स कंपनी के मालिक से शादी कर ली। अल्का अक्षय के साथ कम ही नजर आती हैं।

4. ऐश्वर्या राय के बडे़ भाई को शायद ही एक्ट्रेस के फैंस जानते हों। ऐश्वर्या के भाई आदित्य मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। बहुत कम ही लोगों को पता है कि आदित्य ऐश्वर्या राय की फिल्म 'दिल का रिश्ता' के प्रोड्यूसर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय और अर्जुन रामपाल रोमांस करते नजर आए थे। 5. बिपाशा बासु ने अपना करियर एक्टिंग में बनाया तो उनकी बहन ने राइटिंग में। दोनों बहने काफी कम साथ में नजर आती हैं। बता दें कि बिपासा कि बहन विजेता एक फेमस अंग्रेजी मैगजीन में राइटर और रिपोर्टर हैं।  6. रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी एक प्रोड्यूसर और डाइरेक्टर हैं। राजा मुखर्जी कुछ समय पहले ही लाइम लाइट हुए थे, जब पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म करने के चार्जेस पर अरेस्ट किया था। दरअसल एक टीवी एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मोलेस्टेशन की एफआईआर दर्ज करा दी है। 7. फिल्म 'संजू' के एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल हैं। सनी ने फिल्म जगत में शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में बने शनसाइन म्युजिक टूर और ट्रवेल से डेब्यू किया था। अब वो अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगे।
8. भूमि पेडनेक की जुड़वा बहन समीक्षा पेडनेकर पेशे से एक वकील हैं। भूमि अपनी बहन को वकालत करते नहीं बल्कि एक्टिगं करते देखना चाहती हैं। फिलहाल समीक्षा एक्टिंग के क्षेत्र में काम करने की महत्वकांक्षा रखती हैं, इसका अब तक उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिला है।9. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवडु करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के भाई हर्शद मल्होत्रा एक बैंकर हैं और दिखने में सिद्धार्थ की तरह ही लगते हैं।10. फिल्म 'सिटी लाइट्स' से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा की छोटी बहन पर्नलेखा ने ली स्ट्रैसबर्ग थियेटर और फिल्म इंस्टीट्यूट इन न्यू यॉर्क से अभिनय के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त की है।   तस्वीरें : इन अलग-अलग अंदाज में मौनी रॉय ने किया 'गोल्ड' का प्रमोशनतस्वीरें : परिणीती चोपडा़ ने लिया नया हेयर स्टाइल, जल्द दिखेगीं इन तीन बडी़ फिल्मों में

Posted By: Vandana Sharma