जब भी वजन कम करने की बात आती है तो लोग ग्रीन टी का नाम लेते हैं। महिलाएं तो इसे लेकर काफी ज्‍यादा एक्‍साइटेड रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इसका इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले इस खबर को पढ़ लें। हाल ही में ग्रीन टी के सेवन को लेकर बड़ा सर्वेहुआ है। जिसमें कई बड़ी चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं...

प्रजनन क्षमता पर असर
जी हां हाल अगर आप भी वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं तो रुक जाएं। इसके सेवन से हो सकता आपका वजन तो कम होगा लेकिन आपकी सेहत पर गलत प्रभाव भी पड़ सकता है। यह हम नहीं बल्कि कैलिफोर्निया-इरविन यूनिवर्सिटी का कहना है। यहां पर हाल ही में ग्रीन टी को लेकर मक्खियों पर एक बड़ा सर्वे हुआ है। इस दौरान अध्ययन कर्ताओं ने पाया कि ग्रीन टी के अधिक सेवन से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं इसके अधिक सेवन से शरीर में मौजूद कोशिकाएं मृत होने लगती हैं। जिससे साथ ही शरीर का विकास भी रुक जाता और शरीर काफी कमजोर भी हो जाता है।

शरीर के इन अंगो को छूआ तो समझो आई शामत
नकारात्मक रूप से प्रभावित

इस संबंध में अध्ययन कर्ताओं का कहना है कि ग्रीन टी एक प्राकृतिक उत्पाद है। इसका इस्तेमाल एक हिसाब तक ही करना ठीक होता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। जबकि आज बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन काफी तेजी से कर रहे हैं। वह दूध वाली चाय की जगह इसे ही सुबह शाम दोपहर पी रह हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी प्राकृतिक उत्पाद के सेवन से पहले चिकित्सक से परामर्श ले लेना ज्यादा ठीक रहता है। इसके पीछे वह मानते हैं कि पता नहीं किसके शरीर में किस चीज की कमी और किस चीज की अधिकता है। जिससे यह जानने के बाद ही प्राकृतिक उत्पादों का सेवन फायदेमंद होता है।

ये चीजें आपकी भी डेली रूटीन में हैं शामिल, तो आपको भी हो सकता है कैंसर

पढ़ें इसे भी : एंटी एजिंग: ये 10 टिप्स अपनाने से थम जाएगी उम्र, दिखेंगे हरदम जवान

Health News inextlive from Health Desk

 

Posted By: Shweta Mishra