हाल ही में वन डे कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्‍म धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी रिलीज हुई है। फिल्‍म में माही मार रहा है...वाला डॉयलाग काफी लोकप्रिय हुआ। फिल्‍म के बाद कल माही की कप्‍तानी में 16 अक्तूबर को वन-डे सीरीज सीरीज का पहला मैच होगा। जिसमें अब देखना है कि वह इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कितना मारते हैं। आइए मैच से पहले जानें धोनी के 6 अनोखे रिकॉर्ड...


इसके अलावा इसी साल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 5 अप्रैल, 2005 को अपना पांचवां मैच खेला था। इस मैच में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में इन्होंने 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए। रिकॉर्डों की लिस्ट में साल 2013 में धोनी का दोहरा श्ातक भी शामिल है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। चेन्नई टेस्ट में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था। इसके पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम था।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानी कि माही के नाम आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाने का रिकॉर्ड है। धोनी की कप्तानी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने 2007 में आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 , 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खिताब जीता है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra