आजकल भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। जिसमें इंडिया के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिर्फ यही नही हाल ही में 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने वनडे इतिहास में और भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। आइए जानें कैसे...


सबसे खास बात तो यह है कि एबी डिविलियर्स ने यह रिकॉर्ड 174 पारियां खेलकर अपने नाम किया था। वहीं इंडिया के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान विराट कोहली ने मात्र 167 पारियों में नाम कर लिया।

इस वनडे में सीरीज में विराट कोहली ने मोहाली पिच पर नाबाद 154 रनों की सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी खेली है। अभी तक यह रिकॉर्ड वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैदान पर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी।

सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में भी विराट का नाम शामिल हो चुका है। सबसे ज्यादा शतक जड़ने की लिस्ट में विराट ने अब तक 26 शतक लगाए हैं। जिससे अब ये 25 शतक लगाने वाले श्रीलंका के क्रिकेटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

 

Posted By: Shweta Mishra