हर एक लड़की अलग होती है। यदि ये सभी एक जैसी ही होती तो फिर आपको कोई एक खास लड़की कैसे पसंद आती। आप को वो लड़की भाती है जो स्पेशल होती है। अक्‍सर लड़के सोचते हैं कि लड़कियां अमीर लड़को के पीछे भागती हैं। उन्‍हें वो लड़के बहुत भाते हैं जो दौलतमंद होते हैं। क्‍या ये सही है। ये हम नहीं बता सकते हैं लेकिन हम जो आप को बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद शायद आप को कोई लड़की मिल जाए और आप उसे डेट करें।

1-लड़के ही नहीं लड़कियां भी लड़कों को नजरें चुरा कर देखती है। वैसे कहा जाता है लड़कियां उन लड़कों के पीछे भागती है जो बहुत रिच होते हैं पर ऐसा नही है। लड़कियां लड़कों में उनकी पर्सनालिटी से लेकर उनका पहनावा सब कुछ देखती हैं। कुछ लड़कियों को लड़कों की आंखें पसंद होती है तो कुछ उनकी चेहर पर बड़ी दाड़ी पर मरती हैं। जनाब ये हम नही लड़कियों ने खुद कबूला है। एक लड़की किसी लड़के को डेट करने से पहले सब कुछ देखती है। लड़कियां अच्छे से जानती है कौन से लड़के उनके लिए परफेक्ट है और कौन नहीं।

3-लड़कियां ऐसे किसी भी लड़के को पसंद नहीं करती जिसकी अपनी खुद की कोई जिंदगी ही ना हो या फिर जो हर समय सिर्फ और सिर्फ उन्हीं के ऊपर निर्भर रहता हो। लड़कियों को रोमांटिक लड़के बहुत भाते हैं। लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी लड़कियों को अपना दिवाना बना देता है। लड़कियां ऐसे लड़कों को डेट करने के लिए पागल रहती हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है।

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk


 

Posted By: Prabha Punj Mishra