मुंबई में एक पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है कि उसका डॉक्टर पति हमेशा उसे अनेक कारणों से मारता-पीटता है।

ठाणे (पीटीआई)। एक पत्नी ने अपने 39 वर्षीय डॉक्टर पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पत्नी भी पेशे से डॉक्टर है। शुक्रवार को कपूरवॉडी पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में, 37 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे पैसे और अन्य मुद्दों के लिए प्रताड़ित किया है और विवाहित होने के बावजूद दूसरी शादी की है। बता दें कि डॉक्टर अल्पसंख्यक समुदाय का है और पुलिस ने बताया, 'मुंबई के एक क्लिनिक में साथ काम करते हुए शिकायतकर्ता और आरोपी प्यार में पड़ गए। पीड़ित पहले हिंदू थी, बाद में उसने इस्लाम धर्म को अपना लिया और नवंबर 2005 में आरोपी से शादी कर ली।'
अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया के शादी के तुरंत बाद, उसके पति और ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने गर्भवती होने के बावजूद सिविक चुनाव लड़ा लेकिन हार गई। उन्होंने बताया कि पति महिला को बार-बार यह कहकर परेशान करता था कि वह अच्छी तरह से खाना नहीं पकाती है। आरोपी ने फिर एक और महिला से शादी की और पीड़ित को अपने दो बच्चों के साथ रहने के लिए मजबूर कर दिया। शिकायत में, महिला ने कहा कि जब अत्याचार बर्दाश्त से बाहर हो गए तो उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कहा कि अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन आरोपी के खिलाफ धारा 498 ए, 323 , 506, 406 और 494 का मामला दर्ज किया गया है।

अयाेध्या : छावनी में तब्दील हुई रामनगरी, भक्त जुटे, अफसर डटे

अयोध्या विवाद में नए उबाल की तैयारी

Posted By: Mukul Kumar