देश में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डाॅक्टर्स डे मनाया जाता है। ऐेसे में आज बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाॅक्टरों का आभार व्यक्त किया।

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में आज डाॅक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को चिकित्सा पेशेवरों को बधाई दी और कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्र नागरिकों की सेवा में उनके बलिदान को सलाम करता है। डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हम COVID-19 महामारी से लड़ने में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हैं। इनके अलावा उपराष्टपति एम वेंकैया नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने भी डाॅक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया व कोरोना वायरस महामारी के दौर में डॉक्टरों के प्रयासों और पीड़ितों की सेवा के लिए उनकी सराहना की है।

India salutes our doctors- exceptional care givers who are at the forefront of a spirited fight against COVID-19. #doctorsday2020 pic.twitter.com/WsWroXjVpO

— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2020


अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, भगवान का रूप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वीडियो ट्वीट में कहा, मां और डाॅक्टर में काफी हद तक समानता होती है। मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं। कोरोना वायरस जैसे संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, भगवान का ही रूप हैं। ये लोग खुद को खतरे में डालकर ये हमारी जिंदगी बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका कर्ज कभी नहीं उतार सकते। ये सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं।
1991 में नेशनल डाॅक्टर्स डे को मनाने की शुरुआत हुई
देश में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डाॅक्टर्स डे मनाया जाता है। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय को सम्मान देने के लिए यह मनाया जाता है। उनका जन्‍मदिवस और पुण्यतिथि दोनों इसी तारीख को पड़ती है। केंद्र सरकार ने 1991 में नेशनल डाॅक्टर्स डे को मनाने की शुरुआत की थी। देश के डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए हर साल 1 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।

Posted By: Shweta Mishra