LUCKNOW : किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में जांच के लिए आई महिला के अचानक बेहोश होने से हड़कंप मच गया। महिला के परिजनों का कहना था कि हालत गंभीर होने के बाद भी कर्मचारी उसे जांच के लिए दौड़ाते रहे। लगातार आठ घंटों तक जांच के लिए खड़े रहने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। पीडि़त महिला ने 10 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

मंडे को केजीएमयू के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा त्रिवेणी नगर में रहने वाले संतोष शुक्ला की पत्‍‌नी गुडि़या शुक्ला को चुकाना पड़ा। गुडि़या ने 10 दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसके बाद उसे यूरीन की समस्या हो गई थी। जिसके लिए डॉक्टर ने यूरीन की जांच लिखी थी। गुडि़या के देवर रामकुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि मंडे को सुबह आठ बजे वह जांच के लिए यूरोलॉजी डिपार्टमेंट गए थे। वहां वे पूरे दिन जांच के लिए खड़े रहे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से जल्द जांच की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी देर बाहर खड़े रहने से महिला अचानक बेहोश हो गई।

डॉक्टर साहब ने दी सफाई

वहीं इस मामले में एसोसिएट प्रोफेसर यूरोलॉजी डॉ। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला जांच के लिए आई थी। कमजोरी के चलते वह बेहोश हो गई।

Posted By: Inextlive