आपने अक्‍सर इंसानों को तो सुसाइड करते सुना होगा। उनके सुसाइड प्‍वाइंट के बारे में भी सुना होगा लेकिन क्‍या कभी कुत्‍तों को यह हरकत देखी है। शायद आपका जवाब नही होगा। आप सोच रहे होंगे कि भला कुत्‍ते कैसे सुसाइड करते होंगे तो जनाब आपको हैरान होने की जरूरत है। यह सच है। आज हम आपको दुनिया की उस अनोखी जगह के बारे में जहां से कुत्‍ते सुसाइड करते हैं...


चेतावनी चिन्ह लगा
अक्सर इंसानों द्वारा पुल से छलांग लगाकर सुसाइड करने के मामले सामने आते रहते हैं। कई पुल तो आज इसके लिए मशहूर हो चुके हैं। लोग उन्हें सुसाइड प्वाइंट के बारे में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको स्कॉटलैंड के उस पुल के बारे में बताएंगे जहां पर इंसान नहीं बल्कि कुत्ते कूदकर सुसाइड करते हैं। यह पुल करीब 50 फीट का है। जिसमें अब तक करीब 600 कुत्तों ने छलांग लगाई है। हालांकि इनमें से सिर्फ 50 कुत्तों की मौत हुई है। यह आज इस पुल का रहस्य माना जाता है। यहां से कुत्तों के आत्महत्या का मामला काफी चर्चा में आ चुका है, लेकिन यहां पर ऐसा क्यो है। यह एक बड़ा राज है। इसका पता नही चल सका है। हालांकि जगह के चर्चा में आने के बाद से कुत्तों के मालिकों के लिए एक चेतावनी चिन्ह लगा दिया गया है। जिस पर साफ लिख दिया गया है कि अपने कुत्तों का ध्यान रखें।यहां भी क्िलक करें: बेटी को लेने आए फरिश्ते के साथ मां ने ली सेल्फीWeird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra