डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के एक सैन्य जनरल की सलामी के जवाब में सैल्यूट उन्हें सैल्यूट किया है। एक वीडियो फुटेज में ऐसा करते देखा गया है।


फुटेज उत्तर कोरियाई मीडिया की ओर से जारी किया गयावाशिंगटन (आइएएनएस)। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की सिंगापुर में बीते मंगलवार को हुई शिखर वार्ता का एक वीडियो फुटेज जारी किया गया है। इसमें ट्रंप उत्तर कोरिया के एक सैन्य जनरल की सलामी के जवाब में सैल्यूट करते दिखाई पड़ रहे हैं। यह फुटेज उत्तर कोरियाई मीडिया की ओर से जारी किया गया है। आपसी सम्मान का प्रतीकसीएनएन के अनुसार, किसी मित्र देश के सैन्य अधिकारी के सैल्यूट के बदले सैल्यूट करना अमरीका सैन्य अधिकारियों का सामान्य व्यवहार है। इसे सेना का पेशेवर रवैया माना जाता है। हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है जो अमरीकी राष्ट्रपति को सलामी के बदले सैल्यूट करने के लिए विवश करता है। यह आपसी सम्मान का प्रतीक माना जाता है। कैपेला होटल के एक कमरे का वीडियो
उत्तर कोरिया के केसीटीवी न्यूज की ओर से दिखाए गए वीडियो के अनुसार, ट्रंप और किम हाथ मिलाने के बाद जब सिंगापुर के 'कैपेला होटल' के एक कमरे में प्रवेश करते हैं तो वहां उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल दिखाई पड़ता है। ट्रंप कमरे में मौजूद लोगों से हाथ मिलाना शुरू करते हैं। वह जब सेना की वर्दी में आए उत्तर कोरिया के जनरल नो क्वांग-चोल के सामने पहुंचकर हाथ बढ़ाते हैं, तो जनरल उन्हें सैल्यूट करते हैं। इस पर ट्रंप भी सैल्यूट करते हैं। इसके बाद फिर वे हाथ मिलाते हैं। ट्रंप ने सिर्फ सामान्य शिष्टाचार दिखायाएक अमरीकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप को प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी गई थी कि दूसरे देश के सैन्य अधिकारियों को सैल्यूट नहीं करना है। हालांकि व्हाइट हाउस को इसमें कोई गलती नहीं दिखाई दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप ने सिर्फ सामान्य शिष्टाचार दिखाया। वह सैन्य वर्दी में दिखने वाले लोगों को अक्सर ही सलाम करते हैं।

ट्रंप और किम की तरह खास थी उन्हें परोसे गए पकवानों की सूचीट्रंप और किम को दोस्त बनाने में भारतीय मूल के इन दो मंत्रियों ने निभाई बड़ी भूमिका!

Posted By: Mukul Kumar