Doon celebrates Christmas with joy
दिन भर रहा celebration का दौर
इस मौके पर दून के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं ऑर्गनाइज की गईं। इस मौके पर प्रभु यीशू के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। क्रिसमस के मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा में विश्व में शांति व अमन की प्रार्थना की गई। दून के सेंट फ्रांसिस चर्च, सेंट थॉमस चर्च, सीएनआई चर्च और सेंट जोंस चर्च में क्रिसमस के मौके पर स्पेशल प्रेयर की गईं। क्रिसमस के मौके पर दून के चर्चों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। क्रिसमस ट्री को खूबसूरती से सजाया गया था। सेंट फ्रांसिस चर्च में प्रभु यीशू की चरनी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके साथ ही प्रभु यीशू के जीवन से संबंधित कई अन्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। दून के चर्चों में मॉर्निंग व इवनिंग प्रेयर का आयोजन किया गया। इवनिंग में आयोजित क्रिसमस पार्टी प्लम केक के साथ सेलिब्रेट की गई। कैरल सिंगिंग के माध्यम से प्रभु यीशू के आगमन का स्वागत किया गया। चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रभु यीशू द्वारा दिए गए मानवता के संदेश को पढ़ा गया। विशेष प्रार्थना
सेंट फ्रांसिस चर्च के फादर बर्नाड ने बताया कि क्रिसमस का त्यौहार सेवा के संकल्प का पर्व है। जो लोग संपन्न हैं और जिन्हें प्रभु यीशू द्वारा सबकुछ दिया गया है, उन्हें दूसरे निर्धन लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। प्रभु यीशू ने अमन और शांति का पैगाम दिया है। ऐसे में हमें निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर मानवता के लिए समर्पित रहना चाहिए। सेंट फ्रांसिस चर्च में क्रिसमस के अवसर पर फस्र्ट मास इन इंग्लिश का आयोजन सुबह साढ़े आठ बजे किया गया। इसके बाद सेकेंड मास इन हिंदी का आयोजन किया गया। दून के सेंट जोंस चर्च में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना व अन्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे क्रिसमस मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। New Year तक चलेंगे programक्रिसमस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत दिसंबर फस्र्ट वीक में ही हो जाती है। विगत आठ दिसंबर से कैरल सिंगिग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और घर-घर जाकर प्रभु यीशू का संदेश पहुंचाया जा रहा है। यह प्रोग्राम नये साल के फस्र्ट वीक तक जारी रहेंगे। 31 दिसंबर को थैंक्स गिविंग मास प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जाएगा, जिसके जरिए पुराने साल को विदाई दी जाएगी। Candle जलाकर मांगी wish
इस मौके पर प्रभु यीशू को याद करने के लिए श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर अपनी विश मांगी। खासकर प्रोग्राम में भाग लेने वाले युवाओं का उत्साह देखने लायक था। क्रिसमस के मौके पर एसएमएस के जरिए बधाई देने का सिलसिला भी खूब चला। क्रिसमस के मौके पर सेंटा क्लॉज का बच्चे बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार क्रिसमस पर बच्चों ने गरीब लोगों को गिफ्ट्स दिए। चर्च के द्वारा आयोजित विशेष अभियान में बच्चों ने गरीब लोगों के अनाज, दूध, चीनी व जरूरत का अन्य सामान इकट्ठा किया और वह चर्च को सौंपा।Celebration in Doonवृद्धाश्रम प्रेमधाम में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक दिवाकर भट्ट ने वृद्धों को पुष्प व उपहार भेंट किए। इसके साथ ही ईसाई समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे वाली संस्था क्रिश्चियन ट्रू वेलफेयर यूनियन ने ईसाई समुदाय के अलग-थलग पड़े लोगों को जोडक़र क्रिसमस की खुशियां बांटी। ओएनजीसी कम्यूनिटी सेंटर में ईसाईयों के दुनियाभर में मनाए जाने वाले पर्व क्रिसमस के मौके पर प्रवचन एवं विशाल भोज का आयोजन किया गया।