हैदराबाद की कंपनी ने सर्वे के बाद शुरू किया काम

नगर निगम के अधिकारी व पार्षद रहे मौजूद

Meerut। आखिरकार नगर निगम ने वार्ड 56 से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर ही दिया। सोमवार को हैदराबाद की कंपनी ने वार्ड 56 के प्रहलाद नगर क्षेत्र से इसकी शुरुआत की। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी व स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहे। जल्द ही टीम द्वारा दूसरे वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया जाएगा।

दस दिन सर्वे

इंदौर से आई सात सदस्यी टीम सात अप्रैल से शहर में जमी हुई है। जिन वार्डो को पहले चरण के लिए चुना गया है। उसमें सर्वे करने के बाद टीम ने सोमवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया है। इन दस दिनों में टीम ने सर्वे के साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का भी काम किया।

हैदराबाद की कंपनी

मेरठ सिटीजन फोरम ने इंदौर में सफाई करने वाली हैदराबाद की मैसर्स बेसिक म्यूनिसिपल वेस्ट बेंचर लिमिटेड बेसिक्स एजेंसी से अनुबंध किया है। पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सफाई के लिए पहले शहर के पांच वार्डो जिनमें 56, 58, 66, 67 और 72 का चयन किया गया है। कंपनी द्वारा शहर में नि:शुल्क सफाई कराई जाएगी। टीम सफाई के लिए नगर निगम के संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। यदि इंदौर मॉडल पर सफाई करना सफल रहा तो पूरे शहर में इसको लागू किया जाएगा।

हैदराबाद की कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी ने प्रहलाद नगर से सफाई व्यवस्था की शुरूआत कर दी है। जल्द ही शेष चार वार्डो में भी इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive