- दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने जघन्य घटना को दिया अंजाम

MAU (28 June): दहेज के लिए पति ने पत्नी व बेटी को जिन्दा जला दिया। मऊ के गढ़वा गांव में शनिवार की रात हुई घटना से पूरे एरिया में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रीवा मध्यप्रदेश के हरदौली गांव निवासी जयपाल साहू ने अपनी तीसरी पुत्री कविता की शादी दो वर्ष पूर्व कस्बा मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा निवासी राज्जू साहू के बड़े बेटे कंधई के साथ की थी। विवाह के बाद से ही कंधई अपने ससुर से भ्0 हजार रुपए मांग रहा था। दहेज की मांग पूरी न हो पाने के कारण कंधई का पत्नी कविता से आए दिन विवाद होता था। इधर कुछ दिनों से कंधई ने कविता से बोलचाल भी बंद कर दी थी।

आशनाई का भी चक्कर

सूत्रों का कहना है कि इस बीच पड़ोस की एक महिला से कंधई का संपर्क हो गया। इस बात को लेकर पति पत्‍‌नी में तकरार बढ़ गई। इसे लेकर कविता की आए दिन पिटाई होती थी। शनिवार को फिर इसे लेकर विवाद हुआ। रात्रि में कविता के कमरे से आग की लपटें उठने लगीं और चीख पुकार मच गई। यह देख आसपास के लोग जमा हुए और किसी तरह से आग बुझाई। लेकिन कविता और उसकी 7 साल की मासूम बच्ची सोनम को जिंदा नहीं बचा सके। कविता के पिता जयपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति कंधई व ससुर रज्जू को हिरासत में ले लिया है। मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

Posted By: Inextlive