- पति, देवर पर पिटाई का आरोप

- महिला थाने में पीडि़ता ने दर्ज कराया है मामला, पुलिस पहुंची आरोपी के घर

RANCHI(29 July): पहले ब्यूटिशियन का काम कर रही विडो को प्यार के जाल में फंसाया। कोर्ट मैरिज की। फिर दहेज के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। चार लाख कैश व बाइक की डिमांड कर दी। पीडि़ता का कहना है कि उसे और उसके एक साल के बच्चे को प्रताडि़त किया जा रहा है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस रातू रोड स्थित आरोपी के घर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है मामला

महिला ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मेट्रो गली में किराए के मकान में रहती है। उसके पहले पति की मौत बीमारी से हो गई थी। वह जहां रहती थी, वहीं किराए पर राहुल दुबे भी अपने परिवार के साथ रहता था। राहुल दुबे उसके बच्चे को प्यार दुलार करता था और उसके काम में भी हाथ बंटाता था। महिला ने कहा कि वह विडो है फिर भी राहुल दुबे ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। शादी करने की बात कहीं। फिर, उससे जबरन संबंध बनाए। फिर, दोनों ने सात जुलाई, ख्0क्ब् को देवी दुर्गा मंदिर सुखदेवनगर में शादी रचा ली। इसके बाद तीन अगस्त, ख्0क्म् को कोर्ट मैरिज किया। पीडि़ता ने कहा कि शुरुआती दौर में सबकुछ ठीक था। लेकिन कुछ दिनों बाद राहुल की मां व भाई उस पर पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगे। फिर, महिला से दहेज के रूप में चार लाख कैश व बाइक की मांग की जाने लगी। पति ने नौकरी छोड़ दी और उसी के पैसे से ऐश मौज करने लगा। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटता था पति

महिला ने बताया कि उसका पति जब कभी घर आता तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारता, ताकि बाहर के लोग आवाज नहीं सुन सकें। महिला ने बताया कि कुछ दिनों से अनजान लोग उसका पीछा भी करते हैं, जिससे उसे भय बना रहता है।

Posted By: Inextlive