RANCHI: सर, मेरी सास ने मुझे मुर्दा घोषित कर दिया और अपनी बेटी को लेकर दिल्ली चली गई। मैं अनाथ हूं। मैंने अरेंज मैरिज की थी। लेकिन, अब मेरी पत्‍‌नी और सास छह लाख रुपए मांग रही हैं। मैं एक टीचर हूं। वह भी एक महीने से स्कूल नहीं जा पा रहा हूं। अपनी यह पीड़ा बुधवार की दोपहर एक युवक सुखदेव नगर थाना में सुना रहा था। कहता है कि उसकी ख्फ् अप्रैल को खुशबू नामक लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। कुछ दिनों बाद लड़की अपने भाई गौतम, मां रीता देवी के साथ दिल्ली चली गई। इधर, लड़के ने पुलिस को बताया है कि वह जब कॉल करता है तो उसे दहेज मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने विक्टिम का आवेदन ले लिया है और जांच करने की बात कही।

क्या कहता है लड़की पक्ष

इस संबंध में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने विनय वर्मा की पत्‍‌नी खुशबू और उसके भाई गौतम से बात की, तो उनलोगों ने बताया कि शादी में युवक को छह लाख रुपए दहेज और एक स्कूटी दिए थे। एक महीने के भीतर ही पति-पत्‍‌नी के बीच टकराव होने लगा तो उनलोगों ने उसे छोड़ दिया और बहन को लेकर दिल्ली चले आए।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर में रहनेवाले युवक विनय वर्मा ने कहा कि वह अनाथ है। उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी खुशबू के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी जमा पूंजी ब्0 हजार रुपए खर्च कर दी। कुछ दिनों के बाद लड़की अपनी मां के साथ चली गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्‍‌नी उससे जबरन तलाक लेना चाहती है। पर, वह तलाक नहीं देना चाहता।

Posted By: Inextlive