- नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने की कार्रवाई

- औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब थे सफाई कर्मचारी

PIPRAICH: पिपराइच नगर पंचायत अध्यक्ष बेचना देवी के निर्देश पर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा ने कस्बे के सभी वार्डो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जनभर सफाई कर्मचारी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर ड्यूटी से गायब थे। अधिशासी अधिकारी ने दस संविदा और दो स्थायी सफाई कर्मियों को तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। इसी के साथ सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लगातार आ रही थी शिकायतें

पिपराइच नगर पंचायत में कुल 38 सफाई कर्मचारी हैं। इसके बावजूद वार्डो में गंदगी की शिकायत लगातार नगरवासी नगर पंचायत अध्यक्ष से कर रहे थे। स्थायी ईओ न होने से कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गई थी। इससे परेशान अध्यक्ष ने प्रभारी ईओ अवधेश वर्मा को सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। इस पर शनिवार को ईओ अवधेश वर्मा ने शिकायत वाले वार्डो का निरीक्षण किया। नगरवासियों की शिकायतें सही मिलीं। हाजिरी बनाकर सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब थे। इस पर ईओ ने तीन दिन के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

Posted By: Inextlive