विधायक डॉ। संग्राम ने युवजन सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

चुनाव में ताकत झोकने की अपील, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ALLAHABAD: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है, ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कड़ी चुनौती पेश कर सकें। यह बात विधायक डॉ। संग्राम सिंह यादव ने युवजन सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सिविल लाइंस के गोमती गार्डेन में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सम्मेलन में युवा सपाईयों की हौसला अफजाई करते हुए वक्ताओं ने उप्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

आंदोलन से जुड़ा है इतिहास

मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि समाजवादियों के आंदोलन का इतिहास इलाहाबाद से जुड़ा है। डॉ। लोहिया और महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई प्रयाग की धरती से लड़ी गई। अगली पीढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर आजाद, स्व। जनेश्वर मिश्र, स्वॅ। मोहन सिंह आदि नेताओं ने देश में मिसाल कायम की। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इलाहाबाद विवि छात्रसंघ भवन पर भाषण देकर इतिहास कायम किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत शहीद आजाद ने देश की रक्षा के लिए प्राण कुर्बान कर दिए तो महादेवी वर्मा और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसी मनीषियों ने गरीबों के दर्द को शब्द दिया। उन्होंने मंच से युवाओं की जमकर हौसला अफजाई की।

भाजपा पर जोरदार हमला

विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुनील यादव ने कहा कि सपा ने अपने चुनावी वादे तीन साल में पूरे कर दिए। जबकि, भाजपा का काला धन, रोजगार, सीमा रक्षा, किसानों के कल्याण का वादा अधूरा है। भाजपा सिर्फ लव जेहाद, घर वापसी, धर्म जाति पर बहस और गाली गलौज की राजनीति में अपना उत्थान तलाश रही है। युवजन प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से सपा सरकार के विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। आगामी चुनाव कामकाज के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशे की धुन पर जमकर नारेबाजी की।

पहनाई सौ किलो की माला

इसके पहले सम्मेलन संयोजक व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत सौ किलो की फूलों की माला पहनाकर व स्मृति चिंह देकर किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक सत्यवीर मुन्ना, सबीहा मोहानी, निधी यादव, रवींद्र यादव, मो। दानिश, विनय कुशवाहा, शिवा त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन जियाउददीन शादाब का रहा और आभार प्रदर्शन सपा महानगर अध्यक्ष ने किया।

Posted By: Inextlive