डॉ। नरेश त्रेहान के नेतृत्व में 2445 लोगों ने किया पार्टिसिपेट

ALLAHABAD: दिल जवान है तो जीवन बेफिक्र होकर गुजर जाता है। लेकिन, इसके लिए खुद को फिट रखना होगा। यही संदेश देने के लिए रविवार सुबह रन फार हार्ट का आयोजन किया गया। वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल के सामने आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पार्टिसिपेट किया। वात्सल्य हास्पिटल द्वारा आयोजित दौड़ का नेतृत्व मेदांता द मेडिसिटी गुड़गांव के चेयरमैन पद्मश्री व पद्मभूषण डॉ। नरेश त्रेहान ने किया। आयोजन में प्रत्येक आयु वर्ग के लोग शामिल रहे।

मत खाइए तला-भुना मसालेदार

रन फार हार्ट सिविल लाइंस श्रीहनुमत निकेतन से होते हुए सुभाष चौराहा, यांत्रिक चौराहा, कंपनीबाग के सामने से गुजरते हुए वापस वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई। यहां डॉ। त्रेहान ने लोगों से नियमित दौड़ जारी रखने व योग करने की सलाह दी। कहा कि तला, भुना, मसालेदार गरिष्ठ भोजन से पहरेज करें। तनाव को दूर करने के लिए हमेशा खुश और प्रसन्न रहें। रोजाना एक्सरसाइज, वॉक और योग जरूर करें। ऐसा करने से दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा। विशिष्ट अतिथि हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ। रजनीश कपूर ने हृदयरोग का प्रमुख कारण तनाव और बिगड़ी दिनचर्या को बताया। वात्सल्य हास्पिटल के निदेशक डॉ। नीरज अग्रवाल व डॉ। कृतिका अग्रवाल ने कहा कि दौड़ का उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के प्रति जागरूक करना है। लोगों को यह समझना होगा कि स्वस्थ्य शरीर के लिए व्यायाम के साथ दौड़ भी जरूरी है। दौड़ में डॉ। मनीष बंसल, अभिजीत, डॉ। आकाश पुरी, अनुपम टंडन, प्रवीण मालवीय, तरुण, आदेश गोयल, मनीष गोयल, विपुल मित्तल, अभिषेक मित्तल, मुकेश अग्रवाल शामिल रहे। इसके अलावा कई संस्थाओं ने पार्टिसिपेट किया। रन फार हार्ट में शामिल प्रथम 151 विजेताओं को डॉ। त्रेहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न संगठनों ने डॉ। त्रेहान को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Posted By: Inextlive