- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर कंसलटेंट फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ। संजीव गुप्ता देंगे सुझाव

GORAKHPUR:

इस कोरोना महामारी में अब जबकि अनलॉक के दौरान रोज़मर्रा की जरूरतों की दुकानें खोल दी गई हैं तथा नियमित ओपीडी शुरू करने का दिशा निर्देश आ गया है। ऐसे में हमें अब और संयमित और सचेत रहने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगी को अपनी समस्त दवाएं नियमित समय से सेवन करना चाहिए। डॉक्टर के सलाह के बिना बंद नहीं करना चाहिए। यदि जरूरी हो तभी अपने डॉक्टर से फोन से समय लेकर नियत समय पर दिखाने जाएं। हैंड सेनिटाइज़ेशन, फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप ख्याल रखना जरूरी है। यह बात दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर कंसलटेंट फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ। संजीव गुप्ता बता रहे हैं। इस प्रोग्राम का टेलीकास्ट सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर आरजे प्रीति के साथ होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। डॉ। संजीव गुप्ता बताते हैं कि यथा संभव भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए। डॉ। को दिखाने रोगी के साथ कम से कम परिजन जाए तो सुविधाजनक होगा। हैंड सेनिटाइज़ेशन या साबुन से हाथ साफ कर ही प्रवेश करना चाहिए। साथ ही साथ चेहरे पर फेस मास्क भी होना चाहिए। 1 से 2 मीटर की दूरी जरूरी है। अनावश्यक रूप से गेट, रेलिंग दीवाल, कुर्सी को छूने और सटने से परहेज करना चाहिए। कोरोना से बचने का मुख्य हथियार हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता होती है। जिसको हमें मजबूत करना जरूरी है। जिससे इस बीमारी के होने की सम्भावना को कम किया जा सकता है। बच्चे, बूढ़े ,गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार रोगियों में इम्यूनिटी लेवल काफी कम हो जाती है। समुचित आहार, गरम पानी का सेवन, समय से खाना खाने, नियमित 6 से 7 घंटे सोने आधे घंटे योगा और व्यायाम करने इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। किसी भी व्यक्ति को बुखार, शरीर दर्द, कफ , खांसी, सांस फूलना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ही गवर्नमेंट हॉस्पिटल में सम्पर्क करें, आरोग्य सेतू एप्प को जरूर प्रयोग में लाना चाहिए।

Posted By: Inextlive