- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। श्रीराम गुप्ता देंगे सुझाव

GORAKHPUR: अनलॉक-1 खत्म होने वाला है। मानसून भी दस्तक दे चुका है। कोरोना के केसेज भी बढ़ते जा रहे हैं। मार्केट में चहल-पहल भी बढ़ चुकी है। ऐसे में अब सजगता बहुत जरूरी है। कोरोना केस सिटी से लगाए रूरल एरिया में बढ़ते ही जा रहे हैं। बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से निकलें। चूंकि आज के दौर में कोरोना महामारी पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस संकट के दौर में हम सब को सब्र, साहस और सूझबूझ से काम करते हुए नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलना है। पहले के मुकाबले जिस प्रकार से केसेज बढ़ रहे हैं। इससे साफ तौर पर अब रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। दो गज की दूरी, सेनेटाइजर और मास्क लगाना बिल्कुल भी न भूलें। यह बातें दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर श्रीराम हॉस्पिटल बड़हलगंज के डेंटिस्ट डॉ। श्रीराम गुप्ता ने कहीं। प्रोग्राम का टेलीकास्ट रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर सुबह 10 बजे से होगा। डॉ। श्रीराम ने बताया कि हम घर में रहकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। जिस प्रकार से केस बढ़ रहे हैं, सिटी से लेकर रूरल एरिया तक में लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के ही घूमते नजर आ रहे हैं जो इस संक्रमण काल में ठीक नहीं है। वहीं जो लोग सिगरेट, पान गुटखा, मसाला या तंबाकू का सेवन करते हैं, वे इन सब चीजों से दूर ही रहें क्योंकि इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। कोरोना का खतरा भी बढ़ सकता है। इस संकट काल में नशे से दूर रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए खानपान बेहतर रखें। विटामिन सी डायट पर फोकस करें।

Posted By: Inextlive