राष्ट्रपति पद के लिए तीसरे दौर की मतगणना खत्म हो गयी है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना तय मान लिया गया है क्योकिं उन्हें 50 प्रतिशत मत पहले ही मिल चुके हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुना जाना लगभग तय हो गया है। तीसरे दौर की मतगणना के खत्म होने तक मुर्मू को कुल वोटों के मूल्य का 50 प्रतिशत पहले ही मिल चुका है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी, जो चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर हैं, ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले हैं, जिनका चुनावी मूल्य 5,77,777 है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi leaves from the residence of NDA's Presidential candidate #DroupadiMurmu after congratulating her on being elected as the country's President. pic.twitter.com/aM6aIckOxB

— ANI (@ANI) July 21, 2022


प्रधानमंत्री ने दी बधाई
तीसरे दौर की मतगणना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस दौर तक कुल वैध वोट 3219 है, जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले हैं। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के साथ 1058 वोट मिले हैं। पीएम ने कहा कि तीसरे दौर में शामिल राज्य कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। मोदी ने कहा कि इस दौर में कुल वैध वोट 1,333 थे। वैध वोटों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।
रायरंगपुर गांव में जश्न का माहौल
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जन्मस्थली ओडिशा के रायरंगपुर गांव में द्रौपदी मुर्मू की जीत की उम्मीद में जश्न का माहौल है दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर आज शाम जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। मतगणना के पहले दो दौर में मुर्मू भी आगे चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। बता दें कि संसद भवन में सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई थी। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को हुआ था।

Posted By: Kanpur Desk