द्रौपदी देवी के राज्यपाल के पद की शपथ लेने के दौैरान बेटी अपने पति के संग थी मौजूद

RANCHI : राजभवन का बिरसा मंडप। सोमवार को एक तरफ द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल के पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थीं तो दूसरी ओर वीआईपी गैलरी में बैठी उनकी बेटी इतिश्री हेंब्रम मुर्मू की आंखों से आंसू छलक रहे थे। संघर्ष के रास्ते मां ने किस तरह ये मुकाम हासिल किया, वे सारी यादें इतिश्री की जेहन में ताजी हो उठी थीं। भावुकता के समंदर में गुजरे जमाने का हर पल हिलोरे मार रहा था। हो भी 1यों ना। मां को राज्यपाल पद की शपथ लेने के ऐतिहासिक पल का गवाह जो बनी थीं। इस मौके पर इतिश्री के पति भी मौजूद थे।

कभी हि6मत नहीं हारी मां

इतिश्री ने बताया- मां आज अगर इस मुकाम तक पहुंची हैं तो उसकी वजह कभी हि6मत नहीं हारना रहा है। पति और दो बेटों की असामयिक मौत ने भले ही उन्हें झकझोर कर रख दिया था, पर समाज के प्रति सेवा का जज्बा उनमें कभी कम नहीं हुआ। गरीबी में मां का जीवन गुजरा। घर-परिवार के लिए सचिवालय में 1लर्क की नौकरी की। पाप और दो भाईयों की मौत के बाद नौकरी छोड़ दी। 15 सालों तक घर में रहीं, लेकिन इसके बाद सामाजिक-राजनीतिक जीवन में कदम रखा, ताकि जरूरतमंदों की मदद कर सकें। मां विपरीत परिस्थितियों में 5ाी हताश-निराश नहीं हुईं। फौलाद की तरह हर परिस्थितियों का सामना किया। यही वजह है कि वे हमारी प्रेरणास्त्रोत रही हैं।

मां पर है गर्व

इतिश्री कहती हैं- मुझे अपनी मां पर गर्व है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि इस खास मौके पर पापा और दोनों भाई नहीं हैं। वे अगर इस दुनिया में होते तो खुशियां और दोगुनी हो जाती। अपने को संभालते हुए वे कहती हैं कि आज का दिन उनके लिए कभी नहीं भूलनेवाला दिन है। ऐसी खुशी उस दिन भी मिली थी, जब मां पहली बार विधायक व मंत्री बनी थीं। अब देश की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनकर उन्होंने इतिहास बनाया है। यह हम सभी के लिए गौरव का पल है।

झारखंड से पुराना नाता

झारखंड से हमारा पुराना नाता है। मयूरभंज इस राज्य से सटा हुआ शहर है। ऐसे में यहां की संस्कृति वहां से मिलती-जुलती है। यह कहना है इतिश्री का। वे कहती हैं- मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मां एक ऐसे राज्य की राज्यपाल बनी हैं, जहां का सामाजिक-सांस्कृतिक रूप उनके ही राज्य जैसा है। हमारी परंपराएं एक जैसी है। ऐसे में मां के राज्यपाल बनने से झारखंड-ओडि़शा के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।

Posted By: Inextlive