President in Sukhoi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर हवाई ठिकाने पर लड़ाकू विमान से अपनी पहली उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने उन्हें सुखोई-30 एमकेआई में सफर कराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले लड़ाकू विमान में ये राष्ट्रपति भी भर चुके हैं उड़ान...

तेजपुर (पीटीआई)। President in Sukhoi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, ने वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले हिमालय के दृश्य के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर करते हुए लगभग 30 मिनट तक हवाइ सफर किया। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू असम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

President Droupadi Murmu took a historic sortie in a Sukhoi 30 MKI fighter aircraft at the Tezpur Air Force Station in Assam today. The President, who is the Supreme Commander of the Indian Armed Forces, flew for approximately 30 minutes covering Brahmaputra and Tezpur valley… pic.twitter.com/i7ie3sjETD

— ANI (@ANI) April 8, 2023


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गज उत्सव में लिया भाग
राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (केएनपीटीआर) में गज उत्सव में भाग लिया, जिसमें प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 साल पूरे हुए। अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन 'गज उत्सव-2023' (हाथी उत्सव) शुरू करने से पहले उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मध्य क्षेत्र में जीप सफारी का आनंद लिया। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस अवसर पर उपस्थित थे।

राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद भी भर चुके उड़ान
हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति नहीं हैं। 2009 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे एयरफोर्स बेस से फ्रंटलाइन सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट उड़ाया था। राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद ने भी भारत के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करते हुए पुणे, महाराष्ट्र में आईएएफ स्टेशन पर सुखोई 30 लड़ाकू विमानों में कुछ इसी तरह की उड़ानें भरी थीं।

Posted By: Shweta Mishra