PATNA/ BIHARSHARIFF : स्नान करने गये दो सहोदर भाई की मौत गोईठवा नदी में डूबने से हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह रहुई थाना के मिल्की मुजफ्फपुर स्थित नदी में हुई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। चंडी थाना के महकार दरियापुर निवासी शैलेन्द्र केवट की पत्नी सुमित्रा देवी दोच्बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर मायके मिल्की मुजफ्फरपुर आई थी।

गांव में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि सुमित्रा के दस वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और आठ वर्षीय पुत्र संजीव कुमार दोस्तों के साथ शौच करने नदी की ओर गया था। इसी बीच चारों दोस्त गोईठवा नदी में स्नान करने लगे। तेज धारा में सन्नी और संजीव बह गया। जिसे देख दो अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। डूबने की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ नदी के पास जमा हो गई। सूचना मिलने पर रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निरक्षर दलबल के साथ नदी तट पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से दोनोंच्बच्चों की खोज शुरू की। करीब दो घंटे के बाद ग्रामीणों ने सन्नी को खोज निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं संजीव को भी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से खोज निकाला। ग्रामीणों की मानें तो पानी से निकलने के बाद संजीव जीवित था। आनन-फानन में ग्रामीण उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी क्लिनिक ले गए। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दोनों बच्चे की गांव और ननिहाल में मातमी सन्नाटा

दो सहोदर भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से मिल्की मुजफ्फरपुर और महकार दरियापुर में मातमी सन्नाटा पसर गया। पीडि़त मां सुमित्रा देवी का रो-रो कर हाल बेहोश हो जा रही थी। परिजन उसे सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर बीडीओ सुमित कुमार और सीओ रविन्द्र कुमार भारती सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपए देने का आश्वासन परिजनों को दिया। नदी में डूबने से मौत की खबर मिलते ही ननिहाल और पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

एस कमाल और मंसूरचक में डूबने से दो की मौत

BEGUSARAI: साहेबपुर कमाल और मंसूरचक प्रखंड में स्नान के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। साहेबपुर कमाल थाना के सनहा पूर्वी पंचायत डीह टोला के महारानी स्थान के पास गंगा में स्नानके दौरान शुक्रवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मटिहानी के चाक निवासी चलित्तर महतो के फ्0 वर्षीय पुत्र रंजीत महतो के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर और थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया अभिनय रंजन झा और सरपंच धर्मेंद्र झा घटनास्थल पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। बताया जाता है कि युवक ससुराल सनहा डीह टोला निवासी अवधी महतो के यहां आया था।

बलान नदी में किशोर की मौत

वहीं मंसूरचक में बलान नदी के साठा रसीदपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह नदी में डूबकर एकच्बच्चे की मौत हो गई। पड़ोसी गांव पूर्वी अजनौल (समस्तीपुर जिला) निवासी रमेश महतो का इकलौता पुत्र क्भ् वर्षीय सुमित कुमार दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच वह डूब गया। ग्रामीण उसे बाहर निकाल अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

बरौनी में ट्रेन से दो शव बरामद

शुक्रवार को बरौनी जीआरपी द्वारा दो अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला व एक पुरुष रेलयात्री का शव बरामद किया गया। जिसमें क्भ्9क्0 डाउन लालगढ़-न्यू तिनसुकिया अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान बोगी संख्या दस से असम बरपेटा निवासी मो। शोहराब आलम की ब्9 वर्षीया पत्नी क्वदेहबनु खातून एवं क्भ्म्फ्ख् डाउन जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस के शयनयान बोगी संख्या तीन से मानसी चुकती निवासी म्0 वर्षीय चंद्रकिशोर पंडित का शव शामिल है। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों रेलयात्री की मौत लंबी बीमारी के कारण हुई। हालांकि लोहित एक्सप्रेस ट्रेन से शव उतारने में विलंब के कारण उक्त ट्रेन लगभग घंटे भर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Posted By: Inextlive