देहरादून,

सेलाकुई पुलिस ने लेबर चौक पर चे¨कग के दौरान बिहार की एक महिला को एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मजदूरी की आड़ में सेलाकुई में नशा तस्करी कर रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

तलाशी ली तो मिला गांजा

सैटरडे को सेलाकुई चौकी पुलिस लेबर चौक पर चे¨कग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगी, महिला सिपाही ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान संजिला पत्नी नंदलाल मूल निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई के रूप में बतायी। आरोपी महिला औद्यौगिक क्षेत्र सेलाकुई में मजदूरी की आड़ में गांजा बेच रही थी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार आरोपित महिला की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Posted By: Inextlive