-अंतिम चरण में है भवन का निर्माण कार्य

-नशा छुड़ाने के दौरान मरीजों को मिलेंगी तमाम सुविधाएं

RANCHI: कांके स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट आफ न्यूरो एंड साइकियाट्री अलायड साइंसेज) में जल्द ही नशामुक्ति केंद्र शुरू होने वाला है। नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही हास्पिटल को यह भवन सौंप दिया जाएगा। इसके बाद रिनपास में भी नशा करने वाले लोगों की आदत छुड़ाई जा सकेगी। इसके लिए प्रबंधन ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है।

लोगों को मिलेंगी सारी सुविधाएं

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ। ए नाग ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र खुल जाने के बाद एक बार में यहां 100 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। साथ ही उनकी आदत छुड़वाने के दौरान सारी सुविधाएं हास्पिटल की ओर से अवेलेवल कराई जाएंगी।

.बॉक्स

50 बेड का हाफ वे होम भी जल्द

हास्पिटल कैंपस में ही जल्द ही पुरुषों के लिए भी हाफ वे होम की सुविधा शुरू होगी। इसके तहत बेसहारा, मानसिक रूप से बीमार पुरुषों का इलाज किया जाएगा। जहां एक साथ 50 पुरुषों के रहने की व्यवस्था होगी। हास्पिटल में महिलाओं के लिए यह सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है।

मोरहाबादी मैदान बचाओ हस्ताक्षर अभियान

मोरहाबादी मैदान बचाने के लिए महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के पास शुक्रवार की सुबह सात से 10 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मोरहाबादी मैदान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का विषय क्या मोरहाबादी मैदान को और छोटा कर देना चाहिए था। मौके पर 781 लोगों ने मैदान को छोटा नहीं करने के पक्ष में हस्ताक्षर किया। मैदान छोटा करने के पक्ष में एक भी व्यक्ति ने हस्ताक्षर नहीं किया। मौके पर मुख्य रूप से आशीष चटर्जी, कृष्णा खलखो, चितरंजन तिर्की, विजय कुजूर, जीतू उरांव, मनोज गुप्ता, कृष्णा भगत, सुनील टोप्पो, संजय सोनी, नितिश प्रियदर्शी, मुकेश महतो, प्रभव सहाय, विनोद यादव, चंदन सिन्हा, अनुपमा प्रसाद, किरण, सुमन शर्मा, नरेंद्र सिन्हा, मो चांद खां, गीता कौर मौजूद थीं।

Posted By: Inextlive