- त्यूनी पुलिस ने आरोपियों से 7 किलो चरस की बरामद

- पटेलनगर पुलिस ने पथरीबाग से 7 ग्राम स्मैक के साथ एक को दबोचा

DEHRADUN: नशे के खिलाफ अभियान के तहत त्यूनी पुलिस ने ख्भ् लाख की चरस के साथ दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है जो नेपाल से चरस लाता था और देहरादून सहित हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में चरस की सप्लाई करता था। इधर पटेलनगर पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

7 किलो चरस हुई बरामद

त्यूनी थाना पुलिस ने त्यूनी बाजार के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने इन से 7 किलो चरस बरामद की है। अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में इस चरस की कीमत ख्भ् लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों में से एक लक्ष्मी चंद भगवत गांव त्यूनी का रहने वाला है। जो वन्य जीव तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। दूसरा आरोपी नेपाल के रोल्पा जिले का रहने वाला है। यह आरोपी नेपाल से चरस लेकर दून सहित अन्य प्रदेशों में चरस सप्लाई करता था।

7 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा

पटेलनगर पुलिस ने पथरीबाग काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिससे पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी अंकित गुप्ता नया गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने लिए स्मैक खरीदकर महंगे दामों पर बेचा करता है। पुलिस ने इस पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Posted By: Inextlive