- स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप पड़े हैं खराब

- गंदगी से परेशान हैं वार्ड 60 के लोग

मेरठ। वार्ड 60 में मुख्य मार्गो पर सफाई तो है पर कुछ स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। सुबह को वार्ड 60 में 55 सफाईकर्मी सफाई के लिए आते हैं। रोज कूड़ा भी उठाते हैं। पर कुछ स्थानों पर कुछ देर बाद ही फिर से कूड़ा पड़ना शुरू हो जाता है। वहीं वार्ड में अनेक हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। हालात यह है कि वहां पर झांड़ तक उग आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने समय से वह हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। वही नालियों की सफाई को लेकर भी लोगों को परेशानी है। नालियों में गंदगी तो है ही इसके अलावा नालियों में डेयरियों से निकलने वाले गोबर भी बहता है। इस वार्ड में अनेक सरकारी ऑफिस है और स्कूल भी हैं। यहीं नहीं इस वार्ड बराबर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेला नौचंदी भी लगता है।

ये है डिमांड

- सफाई दोनों समय होनी चाहिए।

- हैंडपंप ठीक होने चाहिए।

- नालियों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए।

- मोहल्लों से डेयरियां बाहर होनी चाहिए।

- मोहल्ले से टॉवर हटने चाहिए।

वार्ड- 60

पार्षद- राकेश शर्मा

मोहल्ले- माधवनगर, राजेंद्र नगर, कैलाशपुरी, चैतन्यपुरम, चित्रकूट कॉलोनी, कल्याण नगर, मुरारीपुरम, प्रीत विहार, पंचवटी कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी

जनसंख्या- 15 हजार

वोटर- 11 हजार

पढ़ाई- ग्रेजुएशन

प्रश्न- पांच साल में आपने कितना विकास कराया।

उत्तर- पांच साल में मैंने अपने वार्ड में दस करोड़ रुपये से अधिक का विकास कराया है। वार्ड में 150 स्ट्रीट सोडियम लाइट लगवाई हैं। इसके अलावा वार्ड में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए 15 नए ट्रांसफार्मर लगवाए हैं।

प्रश्न- वार्ड में गदंगी रहती है।

उत्तर- वार्ड में गंदगी का सवाल ही नहीं उठता है। मैं प्रतिदिन वार्ड में सफाई कर्मियों के साथ खड़े होकर सफाई कराता हूं। ये हो सकता है कुछ स्थानों पर शाम तक दोबारा से गंदगी हो जाती है।

प्रश्न- हैंडपंप खराब पडे़ हुए हैं

उत्तर- हैंडपंप जितने भी खराब पड़े हुए सबको पहले की ठीक करा दिया था। यदि कोई खराब है तो उसको भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

हैंडपंप

वार्ड में नगर निगम की सप्लाई तो अच्छी है। दोनों समय पानी आता है और उसका प्रेशर भी ठीक है। लेकिन वार्ड में लगे हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। अनेक बार लोग हैंडपंप ठीक कराने के लिए कह चुके हैं। लेकिन वह ठीक नहीं हुआ है।

नाली

वार्ड 60 डेयरियां बहुत अधिक हैं। डेयरियों का गोबर नालियों में बहाया जाता है। जिसके कारण नालियों में गोबर भरा रहता है। इसके अलावा नालियां में गंदगी भी बहुत अधिक होती है। कुछ स्थानों में गंदगी के कारण नालियों रूकी पड़ी हुई हैं।

टॉवर

वार्ड में लोगों ने घरों पर टॉवर लगा रखे हैं। कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग पर ही चार टॉवर लगे हुए हैं। इन टॉवरों से लोगों को बीमारी होने का डर लगा रहता है। अनेक बार लोग प्रशासन को मोहल्ले से टॉवर हटवाने की शिकायत कर चुके हैं।

गंदगी

वार्ड में अनेक स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। सुबह को रोज सफाईकर्मी तो आते हैं। पर शाम होते-होते गंदगी फिर से हो जाती है। कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग पर मार्किट बना हुआ है। इससे व्यापारियों को खासी परेशानी होती है।

बिजली के तार

कैलाशपुरी में अनेक खंभे ऐसे हैं जहां पर तारों का झाल बिछा हुआ है। हालात यह है एक की खंभे पर बीस से अधिक घरों के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। आंधी आने व तेज हवा चलने पर फॉल्ट हो जाता है और आपूर्ति ठप हो जाती है। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी होती है।

वार्ड में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सफाईकर्मी रोज आते हैं और कूड़ा उठाकर ले जाते हैं। बस थोड़ा सफाई की समस्या है। यदि दोनों समय सफाई होने लगे तो बहुत अच्छा हो जाएगा।

सुरेंद्र सिंह पुंडीर

मोहल्ले से डेयरियों बाहर होनी चाहिए। सभी डेयरी वाले नालियों में गोबर बहाते हैं। जिसके कारण नालियों गोबर से भरी रहती हैं। यहां यह बात बहुत अच्छी है कि पार्षद समय-समय पर नालियों की सफाई कराते रहते हैं।

पंकज बंसल

कैलाशपुरी के मुख्य मार्ग भी एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। यहां से बहुत अधिक वाहन चलते हैं। इसी रोड एक लड़कियों का एक इंटर कॉलेज भी है। कम से कम सड़क बनाते समय स्पीड ब्रेकर तो बनाना चाहिए।

ब्रिजेश गुप्ता

यहां पर एक हैंडपंप खराब पड़े हुए है। वैसे पानी की समस्या तो नहीं है। फिर भी जब लगे हुए हैं तो वह ठीक तो होने चाहिए। कम से कम राहगीरों को पानी तो पीने के लिए मिल जाएगा।

जय भगवान

Posted By: Inextlive