सोनम कपूर और आनंद आहूजा की 8 मई को हुई शादी को लेकर बी-टाऊन से अभी तक तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इनमें से एक खबर ऐसी है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। सोनम की शादी मार्च में होने वाली थी पर उनकी बेस्टफ्रेंड की वजह से मई तक पोस्टपोंड की गई। आइए जानें इसके पीछे क्या वजह है।


सोनम की स्वरा भास्कर की वजह से टलीकानपुर। सोनम-आनंद की शादी ने फैंस को गॉसिप करने का नया मुद्दा दे दिया है। सोनम कपूर की शादी के महीने भर पहले से ही कई तरह की खबरें सामने आने लगीं थी। कभी किस डिजाइनर का लंहगा पहनेंगी तो रिसेप्शन पार्टी में क्या करेंगी और हनीमून कहां सेलीब्रेट करेंगी। इन सभी के अलावा अब एक खबर और सामने आई है कि सोनम कपूर पहले मार्च में शादी करने जा रही थीं पर उनकी शादी दो महीने बाद 8 मई को हुई। इसके पीछे सोनम की बेस्टफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को वजह माना जा रहा है। रेडियो सिटी को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक स्वरा ने सोनम कपूर के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर को सोनम की शादी की डेट आगे बढा़ने के लिए कन्वेंस किया था।


स्वरा इस लिए पोस्टपोंड कराई शादी

स्वरा ने ये खुलासा खुद ही किया कि उनकी वजह से सोनम ने 8 मई को शादी की जबकि शादी की डेट मार्च के महीने की निकली थी। स्वरा ने बताया कि सोनम-आनंद की शादी 12 मार्च को होने वाली थी। इसी दिन स्वरा के भाई इशान की भी शादी भी पड़ गई इसलिए स्वरा सोनम की शादी की तारीक आगे बढा़वाना चाहती थीं। स्वरा कहां जातीं,  एक तरफ भाई की शादी और दूसरी तरफ बेस्टफ्रेंड की शादी थी। इसलिए स्वरा के लिए सोनम कपूर के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता ने बेटी की शादी की तारीक बदल दी। हालांकि शादी की डेट को बढा़ने के लिए स्वरा ने सोनम के मॉम-डैड को बहुत मनाया और वो मान भी गए। 8 मई को हुई सोनम कपूर की शादी में स्वरा ही नहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की पूरी कास्ट समेत करीना कपूर भी दिखाई दीं। वीरे दी वेडिंग में पहली बार साथ दिखेंगी

सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर ने मिल कर प्रोड्यूस किया है। फिल्म चार लड़कियों की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। सभी अपनी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां फेस कर रही हैं पर इन सबके बीच चारों अपनी दोस्ती को कैसे बरकरार रखती हैं। यही है फिल्म की कहानी। फिल्म का ट्रेलर और कई पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। लोगों को ये फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई वुमन सेंट्रिक फिल्में बन चुकी हैं जैसे 'पार्च्ड', 'एंग्री इंडियन गाडनेस' और 'लव का द एंड'। स्वरा भास्कर 'निरमा गर्ल' की स्टाइल कॉपी कर हुईं ट्रोल, बन गया मजाक

एकता कपूर को 8 सालों बाद रुका काम आया याद, अब करेंगी 'वीरे दी वेडिंग' के साथ

Posted By: Vandana Sharma