राजरूपपुर के सौहार्द मेले में देर रात तक लगा रहा लोगों का जमघट

ALLAHABAD: राजरूपपुर में विजय दशमी के मेले में शुक्रवार को अलग ही शोभा देखने को मिली। पूरा मेला क्षेत्र रंगबिरंगी झालरें, टिमटिमाते बल्ब व ट्यूबलाइट से जगमगा रहा था। कौशांबी मार्ग पर राजरूपपुर में लगे विजय दशमी सौहार्द मेला का। शुक्रवार की शाम से पूरा क्षेत्र विद्युत सजावट से जगमगा गया। सड़क के दोनों ओर खाने-पीने की दुकानें व झूले सबका ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रात में निकली श्रीराम जी की शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां देख हर कोई अभिभूत हो गया। देर रात तक लोगों का जमघट मेले में लगा रहा। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का जमकल लुत्फ उठाया।

झांकियों ने मोहा मन

राजरूपपुर के विजय दशमी मेले में भव्य चौकियों व झांाकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राम दरबार, राम-रावण युद्ध, श्रीराम जन्म, ताड़का वध, राम वनवास सहित कई झांकियां निकाली गई। झांकियों को देख मौजूद लोगों ने जय श्रीराम का गगनचुंबी उद्घोष कर खुशी व्यक्त की। सर्वप्रथम नंद गार्डेन चकनिरातुल में संरक्षक श्यामसुंदर सिंह पटेल, रामनाथ शर्मा, रामधन सिंह, कुसुमलता आर्य ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम का पूजन-अर्चन किया। दल में आरएस वर्मा, बादल चटर्जी, अनीता सचान, मंजू पाठक, रजिया सुल्तान, अनीता राज, निशा अग्रहरि, मधु सिंह पटेल, रीता सिंह, रामकिशोरी, अमिता दुबे शामिल रहे।

Posted By: Inextlive