- असर दिखाने लगा दैनिक जागरण आई नेक्स्ट और रेडियो सिटी का कैंपेन 'बिन में फेंक'

- नींद से जागे नगर निगम के अधिकारियों ने लगाई सफाई सुपरवाइजर्स को फटकार, उठने लगा कूड़ा

असर दिखाने लगा दैनिक जागरण आई नेक्स्ट और रेडियो सिटी का कैंपेन 'बिन में फेंक'

- नींद से जागे नगर निगम के अधिकारियों ने लगाई सफाई सुपरवाइजर्स को फटकार, उठने लगा कूड़ा

GORAKHPUR: GORAKHPUR: शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों को आईना दिखाता दैनिक जागरण आई नेक्स्ट और रेडियो सिटी का कैंपेन 'बिन में फेंक' असर दिखाने लगा है। लगातार वार्डो में फैली गंदगी और डस्टबिन के अभाव की हकीकत सामने लाते कैंपेन का संज्ञान लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई सुपरवाइजर्स को फटकार लगाई है। जिसके बाद शहर की सड़कों से कूड़ा-कचरा हटने लगा है। रविवार को कई एरियाज में खुद सफाई सुपरवाईजर्स सफाई कार्य की निगरानी करते नजर आए। वहीं, मेयर सहित नगर निगम अधिकारियों ने तत्काल सभी चौराहों पर डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया है।

चौराहों पर लगाए जाएंगे डस्टबिन

नगर आयुक्त ने कैंपेन कैंपेन 'बिन में फेंक' का संज्ञान लेते हुए सफाई व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सामने आया कि वार्डो में पसरा कूड़ा-कचरा वाहन दौरान नहीं उठाया जा रहा है जिससे कूड़ा समय से नहीं उठ पा रहा। यह भी पता चला कि वाहन कई-कई दिन तक खराब रहते हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि वाहन ठीक कराने के लिए प्रभारी उसे प्रमाणित करें। लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकर नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वाहनों का हर रोज इस्तेमाल करते हुए कूड़े का निस्तारण कराया जाए। वाहन चालक द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी जोन अधिकारी, प्रभारी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सह प्रभारी को आदेश दिया है। साथ ही नगर निगम प्रशासन त्योहार से पहले शहर के विभिन्न चौराहों पर डस्टबिन लगाने की तैयारी में जुट गया है।

आपसे है अपील, डस्टबिन में ही डालें कूड़ा

किसी भी शहर या मोहल्ल की सफाई का जिम्मा प्रशासन के साथ-साथ हम सभी का भी है। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कूड़ा डस्टबिन में ही डालना चाहिए। इसके प्रति सभी को अवेयर होने की जरूरत है। यदि सड़क पर कूड़ा बिखरा है तो उसकी तस्वीर भेजें। साथ ही इलाके का नाम और उसका विवरण जरूर दें। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट आपकी समस्याओं को जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचाएगा।

कोट्स

एरिया में कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मी और गाडि़यां नहीं आती हैं। इसके चलते पब्लिक कूड़ा सड़क पर ही फेंक देती है। कंप्लेन भी की जाती है लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

- दिलीप सिंह

सड़कों पर कूड़ा-कचरा इसलिए दिखाई पड़ता है क्योंकि नगर निगम के सफाई कर्मी इसे समय से नहीं उठाते हैं। शिकायत पर कभी आते हैं तो कभी हफ्तों नहीं आते।

प्रमोद सिंह

Posted By: Inextlive