AGRA। ईसा मसीह के जिंदा होने की खुशी में रात क्ख् बजे गिरजाघरों में घंटे गूंज उठे। क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ब्0 दिन का इंतजार खत्म हुआ।

हुई प्रार्थनाएं, दी शुभकामनाएं

क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष माइकिल सिल्वेरा के अनुसार, सेंट मेरीज चर्च प्रतापपुरा में ईस्टर जागरण की पवित्र मिस्सा बलिदान प्रार्थना पल्ली पुरोहित फादर मून लाजरस, फिलिप कोरिया, फादर जोसफ डाबरे, फादर अरून व फादर राजन दास ने संयुक्त रूप से की। सभी जुलूस के रूप में चर्च पहुंचे जहां मिस्सा प्रार्थना हुई।

दोहराया प्रतिज्ञाओं को

प्रार्थना के दौरान सभी विश्वासियों ने स्नान संस्कार की प्रतिज्ञाओं को दोहराया। उसके बाद उन पर पवित्र जल छिड़का गया। संडे को सुबह आठ बजे प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रभु की दोबारा जीवित होने पर खुशियां मनाई जाएंगी।

Posted By: Inextlive