बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की फिटनेस के तो आप भी कायल होंगे। हों भी क्‍यों न। परफेक्‍ट फिगर के लिए ये आपकी आइडियल जो होती हैं। अब क्‍या कभी सोचा है आपने कि आखिर कैसी डाइट होती होगी इनकी जो दिन भर काम करने की एनर्जी भी दे और इनकी डाइटिंग भी कहीं न जाए। आखिर ऐसा क्‍या खाती होंगी ये एक्‍ट्रेसेस। पड़ गए न सोच में...। आइए आज आपको बताते हैं ये बात राज की कि क्‍या एनर्जी फूड खाना पसंद करती हैं आपकी फेवरेट एक्‍ट्रेस।


आलिया भट्टआलिया भट्ट को अपनी डाइट में रसगुल्ला और फलों की बनी स्मूदी खाना बहुत ज्यादा पसंद है। इसी से वह खुद को हेल्दी भी रखती हैं। पढ़ें इसे भी : आप भी अपनी बहन के साथ दिखना चाहेंगी इन बॉलीवुड बहनों की तरह स्टाइलिशकटरीना कैफ आपकी फेवरेट कटरीना को ओट्स, ब्राउन राइस और ग्रिल्ड चिकन खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह सी फूड, सुशी और मीट से बनी डिशेज भी बहुत पसंद करती हैं। मीठे में इनको खीर और पुडिंग बेहद पसंद है। पढ़ें इसे भी : भंसाली की फिल्म पर बवाल! जानें रानी पद्मावती की असली कहानीश्रद्धा कपूर


श्रद्धा कपूर को ग्रिल्ड वेजिटेबल और फ्रूट जूस बहुत पसंद है। इसके अलावा इनको फिश और ऑरेंज भी बहुत अच्छे लगते हैं। मीठे में इनको जलेबी और प्रोटीन बार बहुत पसंद है। सोनम कपूर

सोनम कपूर को ओटमील, ग्रिल्ड चिकन और फिश खाना बहुत पसंद है। इसके अलावा इन्हें नारियल पानी और ज्वार या बाजरे की रोटी भी बहुत अच्छी लगती है। मीठे में इनको चॉकलेट और शहद से बने फ्रूट शेक बहुत पसंद है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma