- मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया एलान

LUCKNOW: खुशियों का त्यौहार ईद गुरुवार को मनाया जाएगा। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एलान किया कि 29 रमजान-उल-मुबारक शव्वाल का चांद नही हुआ है, इसलिए ईद-उल-फित्र 7 जुलाई को होगी। शहर की ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज 10 बजे होगी।

खूब हो रही खरीदारी

इसके साथ ही बाजारों में ईद की खरीदारी और तेज हो गई। एक महीने की कड़ी आजमाइश और इबादत के बाद अल्लाह की तरफ से ईद का तोहफा बंदा को दिया जाता है। भाईचारे सद्भाव और प्रेम के इस पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। ईद पर नए कपड़े पहनने का रिवाज है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ईद की खरीदारी में व्यस्थ है। बाजार में रंग बिरंगे डिजाइनर कुर्ते युवाओं को काफी भा रहे हैं। इसके अलावा घरों के लिए सजावटी सामान के साथ सूखे मेवों की भी खूब खरीदारी हो रही है। ईद के मुख्य पकवान सेवाइयां के लिए लोग दूध की बुकिंग पहले ही करा रहे हैं।

आज होगी चांद रात

रमजान का मुबारक महीना कल मुकम्मल हो जाएगा। इस पाक महीने के जाने का लोगों में दुख है कि रहमतों व बरकतों का महीना हमसे जुदा हो रहा है। अपने गुनाहों की मगफिरत करवाने का आखिरी दिन है। आज चांद रात होगी, जिसके साथ ही अगले साल के इंतजार के साथ ही यह पाक महीना भी पूरा हो जायेगा। चांद रात से पहले ही शहर की प्रतिष्ठित मार्केट पूरी रात खुलने लगी हैं।

शीरमाल व कुल्चे की हो रही है बुकिंग

ईद के लिए कुल्चे नहारी व शीरमाल की बुकिंग शुरू हो गई। लोग ईद पर कई किस्म के पकवान बनवाते हैं, जिसमें कुल्चे नहारी के साथ कई तरह के पकवान बनवाये जाते हैं। इसके साथ ही लोग ईद पर एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते है। अमीनाबाद , चौक नक्खास की दुकानों पर लोग अभी से ही शीरमाल का ऑर्डर दे रहे हैं। इसके साथ ही दूध दही व मीट की भी डिमांड बढ़ गई है।

ईद की नमाज की टाइमिंग

ऐशबाग ईदगाह- 10 बजे

मस्जिद नदवतुल उलमा- 8 बजे

मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह- 8:30 बजे

मस्जिद तकवियतुल ईमाना, नादान महल रोड- 7 बजे

मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद- 8 बजे

चांद वाली मस्जिद, तालकटोरा- 9 बजे

मस्जिद तेजी खेडा- 8 बजे

मस्जिद ख्वास, मौलवीगंज-8 बजे

मस्जिद फिरदौसिया, खदरा- 7:30 बजे

मस्जिद अम्मार- 8:30 बजे

मस्जिद अनस, कच्चा पुल- 8 बजे

इंदारे वाली मस्जिद, मेहंदीगंज- 8 बजे

सरवार वाली मस्जिद पीर गढ़ी-7 बजे

मस्जिद हरमैन, मंसूर नगर- 8 बजे

तकिया वाली मस्जिद, गढ़ी कनौरा- 8 बजे

मस्जिद कादिर खां, तालकटोरा- 8:30 बजे

मस्जिद सिद्दीकिया, बिलौचपुरा- 6 बजे

नूरी मस्जिद गढ़ी कनौरा- 8 बजे

मस्जिद नूर अनवर एल्डिको- 9 बजे

मदीना मस्जिद राजाजीपुरम- 9 बजे

आसिफी मस्जिद - 11 बजे

ईद गाह मालेसेमऊ- 9 बजे

जामा मस्जिद गोमती नगर- 9 बजे

मस्जिद अशरफी चिनहट- 8:15 बजे

मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद- 8 बजे

मस्जिद तहसीन, अली खां चौक- 8 बजे

'यह पाक महीना जुदा हो रहा है'

यह पाक महीना हमसे जुदा हो रहा है। इस महीने की फजीलत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमारी सुन्नतों को भी फर्ज के बराबर सवाब मिलता है। पूरे महीने की इबादत के तोहफे के रूप में हमें ईद मिलती है।

- शाह आलम

ईद की तैयारियां तो लगभग पूरी हो चुकी हैं। ईद की खुशी के साथ रमजान का महीना जाने का दुख भी बहुत है। बस एक दिन और इबादत का बचा है अपने गुनाहों की माफी मांग ले अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करेगें।

- इरफान

ईद की नमाज के बाद लोग सबसे पहले मूवी देखने चले जाते है जो बहुत ही गलत है लोगों को रमजान के बाद भी उसी राह पर चलना चाहिए जिस राह पर जिन गलत कामों से रमजान के महीने में बचते आते है।

- आदिल

Posted By: Inextlive