Eid-ul-Fitr 2020 Date in India: देश में ईद का त्‍योहार 25 मई को मनाया जाएगा शनिवार को ईद का चांद नहीं नजर आया। वहीं सऊदी अरब सहित तमाम देशों में ईद रविवार को होगी।

कानपुर। कानपुर। When is Ramzan Eid 2020: दिल्‍ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद शाह बुखारी ने कहा है कि शनिवार को चांद नहीं दिखा इसलिए भारत में ईद 25 मई को मनाई जाएगी। उन्‍होंने कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन के कारण लोगों से ईद की नमाज घर पर अदा करने की अपील भी की है। सऊदी अरब, यूएई, कतर, तुर्की, कुवैत और अन्य देशों में ईद रविवार को होगी, पाकिस्‍तान में ईद 24 मई को मनाई जाएगी, यहां रजमान का पवित्र महीना भारत व बांग्‍लादेश से एक दिन पहले शुरू हुआ था।

मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापोर और ऑस्ट्रेलिया में भी अधिकारियों ने भी ईद अल फितर के पहले दिन के रूप में रविवार की घोषणा की है। भारत में, केरल में मुस्लिम ईद रविवार को मनाएंगे। इस साल कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच ईद मनाई जाएगी और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा। इसलिए मुसलमानों को घर पर ईद की नमाज़ अदा करने के लिए कहा गया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ईद-उल-फितर शनिवार को मना रहा है, कारगिल में चांद देखा गया है। एक स्थानीय निवासी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि 'कल कारगिल में चांद देखा गया था इसलिए हम आज लद्दाख में ईद मना रहे हैं।' ठंडे रेगिस्तान में किसी भी अन्य ईद के विपरीत, लोग घर पर ही त्‍योहार मना रहे हैं। लद्दाख की सड़कों और बाजारों में त्‍योहार पर होने वाली गहमागहमी नदारत है। 'हम सकारात्मक हैं कि हम इस महामारी के खिलाफ एक साथ जीत सकते हैं,' एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच ईद का त्‍यौहार मना रहे लद्दाख में अब सिर्फ एक एक्टिव केस है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को ईद उल-फितर चांद दिखने के आधार पर रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। विजयन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'आमतौर पर रात में चांद दिखने के बाद श्रद्धालु दुकानों पर जाते हैं। इसलिए जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को रात 9 बजे तक खुला रहने दिया जाएगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ईद उल-फितर रविवार को पड़ता है, तो केरल में हर रविवार को रहने वाले पूर्ण लॉकडाउन में कुछ छूट दी जाएगी। कोझिकोड में मुस्लिम मौलवियों ने कहा कि केरल में इस साल ईद-उल-फितर रविवार को मनाए जाने की संभावना है क्योंकि शुक्रवार को चांद नहीं देखा गया था। मुस्लिम मौलवियों ने कहा, 'ईद-उल-फितर केरल में रविवार को होगी।' अपने नवीनतम लॉकडाउन दिशानिर्देशों में, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने रविवार को कहा था कि रात के 7 बजे से 7 बजे के बीच सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही पर रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

Posted By: Inextlive Desk