गांधी परिवार के सबसे चर्चित चेहरे रहे संजय गांधी का आज जन्‍मदिन है। अमेठी से सांसद रहे संजय गांधी काफी तेज-तर्रार राजनेता माने जाते थे। संजय अपनी मां इंदिरा गांधी के काफी करीब थे। यही वजह है कि संजय की मौत के बाद इंदिरा काफी टूट गईं थीं। खैर संजय कितने दबंग थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने किशोर कुमार के गानों पर रोक तक लगवा दी थी। पढ़ें ऐसे ही कुछ रोचक बातें....

1. कभी नहीं गए कॉलेज :
संजय गांधी ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के 'दून स्कूल' से की थी। हालांकि वह कभी कॉलेज नहीं गए। इसके बावजूद वह ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते थे। इसके लिए संजय ने इंग्लैंड में रॉल्स-रॉयस की फैक्ट्री में इंटर्नशिप भी की।

4. जान से मारने की कोशिश :
साल 1977 में संजय गांधी को जान से मारने की कोशिश की गई थी। नई दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। फिर भी संजय बच निकले थे।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारतीय राजनेताओं की पसंदीदा कारें
5. विवादों से रहा नाता :

संजय गांधी अक्सर विवादों में रहते थे। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल ने सूचना एंव प्रसारण मंत्री से इस्तीफा दे दिया था। गुजराल का कहना था कि वह संजय गांधी के ऑर्डर नहीं मानेंगे। क्योंकि उस समय संजय चुनाव भी लड़े नहीं थे।

7. 10 साल छोटी लड़की से की शादी :
संजय गाधी ने अपने से 10 साल छोटी मेनका के साथ 1974 में शादी की थी। संजय-मेनका के एक बेटा है जिसका नाम वरुण गांधी है।
8. प्लेन क्रैश में हुई मृत्यु :
संजय गांधी को 1980 में कांग्रेस पार्टी का सेक्रेटरी जनरल बनाया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद उनकी प्लेन क्रैश में मृत्यु हो गई थी।

National News inextlive from India News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari