- गोलाकुंआ राशन की दुकान के बाहर हुए झगड़े में 3 लोग घायल

- शाहजहां कॉलोनी में ईट लगाने के विवाद में 5 लोग घायल

Meerut : मौसम के साथ-साथ पब्लिक के भी मिजाज का पारा चढ़ने लगा है। कोई किसी बात को लेकर दूसरे को मारने पर तुला है तो कोई किसी बात लेकर। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर आपस में झगड़ा होने पर आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं पीडि़तों का इलाज जारी है।

विरोध करने पर चलाए चाकू

मामला गोलाकुंआ का है। सुबह चांद राशन की दुकान पर सभी लोग केरोसिन का तेल लेने के लिए आए थे। तभी सुजैन भी वहां पहुंच गया। सभी के डिब्बे फेंकने लगा। तभी कुछ लोगों ने इस बात विरोध किया तो वो वहां से चला गया। थोड़ी देर के बाद सुजेन अपने चाचा मेहराज और भाई गयासुद्दीन के साथ आया और लोगों के साथ मारपीट करने लगा। उसने और चाचा और भाई ने लोगों पर चाकू छुरे चलाने शुरू कर दिए और भाग गए। इसमें घायल हुए नसीर, इमरान और जुनैद को प्यारेलाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नाली विवाद में पांच लोग घायल

दोपहर करीब डेढ़ बजे शाहजहां कॉलोनी गली नंबर छह में नाली का निर्माण चल रहा था। ठेकेदार का कर्मचारी उसमें पीली ईटे लगाने लगा। इतने में अनीस नाम का आदमी आया और पीली ईटों पर ऑब्जेक्शन करने लगा। वहीं दूसरी ओर पड़ोस का ताजुद्दीन आया और अनीस के साथ बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट में तब्दील हो गई। ताजुद्दीन ने अनीस के सिर पर सरिया मार दिया। इतने में अनीस के घरवाले पहुंच गए। मारपिटाई हुई। जिसमें अनीस के अलावा ताजुद्दीन, अनीस की पत्‍‌नी मीना, नूर आलम और नफीस घायल हो गए।

Posted By: Inextlive