-संस्कृत यूनिवर्सिटी में सात फरवरी को गवर्नर राम नाईक करेंगे सम्मानित


varanasi@inext.co.in

VARANASI : संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी ने आठ साल बाद स्वामी हरिहरानंद सरस्वती (करपात्री स्वामी) स्मृति पुरस्कार फिर से शुरू करने का डिसीजन लिया है। इस क्रम में सात फरवरी को संस्कृत के आठ प्रकांड विद्वानों को करपात्री स्वामी पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समारोह के चीफ गेस्ट गवर्नर राम नाईक होंगे। वीसी प्रो। राजा राम शुक्ल के मुताबिक हर साल संस्कृत के एक विद्वान को करपात्री स्वामी पुरस्कार दिया जाता है। आठ साल से समारोह न होने के कारण कारण इस वर्ष एक साथ आठ विद्वानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी आठों विद्वानों को इसकी सूचना भेजी जा रही है।

 

ये होंगे सम्मानित

 

-आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी

-आचार्य जगन्नाथ शास्त्री तैलंग

- आचार्य रामशंकर त्रिपाठी

-आचार्य गणपति शास्त्री ऐताल

- आचार्य कृष्णमूर्ति घनपाठी

-आचार्य राजनाथ त्रिपाठी

-आचार्य नरेंद्रदेव पांडेय

-आचार्य विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़

Posted By: Inextlive