फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने यादगार कैरेक्टर्स को लेकर बात की है। वहीं उनके एक नए वेब शो अमारिया को 6 जून के दिन ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाना है।

मुंबई (आईएएनएस) प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कई यादगार कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए एक को अपना फेवरेट बताया है। वहीं अब उन्होंने इनमें से अपने सबसे पसंदीदा कैरेक्टर को लेकर खुलासा किया है। लाॅकडाउन में वैसे भी सेलेब्स के बेडरूप सीक्रेट्स से लेकर किचन तक के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो एकता को भी कोई न कोई खुलासा करना तो बनता ही है। बता दें कि उनकी रोमांटिक ड्रामा सीरीज केहने को हमसफर हैं बहुत सक्सेज हुई थी। अब उसका तीसरा सीजन भी आने वाला है।

6 जून से एकता का नया वेब शो होगा स्ट्रीम

एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने अपकमिंग डिजिटल शो के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, 'अमारिया... अमारिया मेरा फेवरेट काॅम्प्लेक्स कैरेक्टर है। उसमे थ्रिल है, उसे किसी की कोई परवाह नहीं पर जैसे- जैसे वकील उसके ओबसेशन को पता लगाता जाता है तो पता चलता है कि उसके साथ कोई मेंटल हेल्थ इश्यू है।' इस सीरीज में रोहित और अमारिया नाम के कैरेक्टर्स की स्टोरी को दिखाया जाएगा। ये तीसरा सीजन है जो 6 जून को अल्ट बालाजी और जी 5 पर स्ट्रीम होगा।

Posted By: Vandana Sharma