-उपसभापति का डेट तय होने के बाद भाजपा खेमे में हलचल

-भाजपा के सर्वाधित छह मेंबर्स

-27 जनवरी को नगर निगम के गेस्ट हाउस में होगा चुनाव

GORAKHPUR: नगर निगम के उपसभापति के चुनाव की डेट तय होने के बाद हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा जोर-आजमाइश भाजपा में शुरू हो गई है। 12 मेंबर्स वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह मेंबर भाजपा के हैं। चार मेंबर सपा के हैं। जबकि, एक मेंबर कांग्रेस तथा एक निर्दलीय हैं। उपसभापति का चुनाव 27 जनवरी को नगर निगम के गेस्ट हाउस में दोपहर से होगा।

सदस्य संख्या अधिक होने के कारण उपसभापति की कुर्सी भाजपा के ही पाले में आती रही है। इस बार भी कुछ ऐसा लग रहा है। भाजपा के दो वरिष्ठ सदस्यों के बीच मामला चल रहा है, लेकिन अधिकतम सदस्यों को उपसभापति बनाने के फार्मूले पर जोर ज्यादा है। ऐसे में एक साल कार्यकाल वाले सदस्य का सभापति बनना तय माना जा रहा है। लेकिन राजनीति में किसका पलड़ा भारी पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता।

चुनाव के आसार कम

उपसभापति का चुनाव होने के आसार कम है। अगर चुनाव हुआ और विपक्षी एकता बनी रही तो भी निर्णायक वोट मेयर सीताराम जायसवाल का होगा। विपक्षी तभी उपसभापति की कुर्सी हासिल कर सकता है। जब वह भाजपा के किसी एक सदस्य को अपनी तरफ मिला ले।

ये है मेंबसर्

भाजपा

-मनु जायसवाल

-अजय राय

-राम भुआल कुशवाहा

-आलोक सिंह विशेन

-राजेश तिवारी

-अभिष्ोक िनषाद

सपा

-आकाश चौहान

-उजैर अहमद

-शकुन मिश्रा

-रमेश यादव

कांग्रेस

-संजीव सिंह सोनू

निर्दलीय

आनंद वर्धन सिंह

Posted By: Inextlive