नगर निगम समेत विभिन्न नगर निकायों के लिए 14 पदों पर हुआ मतदान

जिला पंचायत कार्यालय में दोपहर 3 बजे तक संचालित हुई मतदान प्रक्रिया

Meerut। मेरठ जनपद के नगर निकायों की 14 सदस्यीय जिला योजना समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। नगर निगम समेत विभिन्न निकायों के 316 पार्षद और सभासदों इस चुनाव के लिए वोटर हैं। प्रक्रिया के तहत एक वोटर को छह विभिन्न वर्गो के मतपत्र दिए गए। दिनभर चली मतदान प्रक्रिया के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए।

283 ने डाले वोट

बुधवार को प्रात: 8 बजे से आरंभ मतदान प्रक्रिया में दोपहर 3 बजे तक 316 में से 283 पार्षद और सभासदों ने वोट डाला। हर वोटर को छह मतपत्र मिले इस तरह कुल 1698 मतपत्र पड़े। 105 मतपत्र निरस्त हुए। कुल वैधानिक 1593 मतपत्रों से 14 प्रत्याशियों का चुनाव हुआ।

नगर निकाय विजयी प्राप्त मत

नगर निगम मेरठ मो। इकराम 163

नगर पालिका मवाना सलेक चंद्र 192

नगर पालिका सरधना शायदा 170

नगर पंचायत

दौराला कपिल 175

बहसूमा संतोष 140

करनावल मुनेश 202

हस्तिनापुर रविता 232

सिवालखास फरजाना 190

परीक्षितगढ़ सतीश 220

लावड़ मनोज कुमार गोयल 191

फलावदा दयाचंद्र 190

शाहजहांपुर तारीफ खां 179

खरखौदा हरिओम 178

किठौर शकील अहमद 172

जिला योजना समिति के 14 सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया है। विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों में वोटर के तौर पर प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

आरएन पाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, मेरठ

Posted By: Inextlive