कार्यकारिणी के चुनाव में बीजेपी की राह मुश्किल
- एक अप्रैल को होगा नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव
- पिछली बार भाजपा में दो फाड़ की वजह से जीत गया था सपा का प्रत्याशी मेरठ। नगर निगम में एक अप्रैल को सदन की बैठक होगी। जिसमें नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। कार्यकारिणी के चुनाव में छह सदस्य चुने जाने हैं। इस बार भी भाजपा के लिए कार्यकारिणी का सदस्य का चुनाव जीतना थोड़ा मुश्किल होगा। क्योंकि पिछली बार हुए चुनाव में भाजपा में दो फाड़ हो गए थे। जिसकी वजह सपा की जीत हुई थी। विधायक भी करेंगे चुनावकार्यकारिणी चुनाव में सांसद, विधायक और एमएलसी भी वोट करेंगे। क्योंकि यह सभी नगर निगम सदन के सदस्य होते हैं। हालांकि अभी विधायकों की शपथ नहीं हुई है। ऐसे में भाजपा भी चुनाव को टालने के चक्कर में है। जब तक विधायकों की शपथ नहीं हो जाती तब तक चुनाव न हो। भाजपा के इस समय नगर निगम में 42 पार्षद हैं।
ज्यादा दिन का नहीं होगा कार्यकाल कार्यकारिणी के चुनाव जीतने वाले सदस्यों का कार्यकाल ज्यादा दिन का नहीं होगा। क्योंकि इसी साल नगर निगम के चुनाव हैं। चुनाव तक ही सदस्यों का कार्यकाल होगा। कूड़ा निस्तारण का विशेष अनुमोदनकार्यकारिणी के चुनाव में इस बार कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट का काम शुरू कराने व जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर विशेष अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। कंसलटेंट द्वारा प्रोजेक्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि 31 मार्च को कंसलटेंट को डीपीआर केंद्र में जमा करनी होगी।
कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव इस बार हम ही जीतेंगे। सदन में सबसे ज्यादा हमारे सभासद हैं। पिछली बार की तरह इस बार नहीं होगा। सेंहसरपाल पार्षद दल नेता भाजपा नगर निगम कार्यकारिणी को चुनाव एक अप्रैल को है। चुनाव के दिन ही पता चलेगा कि कौन जीतेगा। शाहिद अब्बासी पार्षद दल नेता सपा नगर निगम