- गीता प्रेस के अलावा सिटी के कई उपकेंद्रों में फॉल्ट ने दिया पब्लिक को दर्द

- 25 हजार परिवार झेलते रहे बिजली कटौती

GORAKHPUR: बिजली विभाग के जिम्मेदारों के लाख दावों के बावजूद शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार रात से जहां पहली बारिश के बाद लोगों को कटौती का दर्द झेलना पड़ा वहीं शनिवार शाम करीब 3.30 बजे सिघडि़यां स्थित गोरक्ष नगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से कटी सप्लाई 24 घंटे बाद बहाल हो सकी। लोग बिजली अधिकारियों को कॉल करते रहे लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसकी वजह से लोगों में काफी गुस्सा रहा। रविवार दोपहर बाद सप्लाई बहाल हो सकी। इसके अलावा अन्य एरियाज में भी बार-बार ट्रिपिंग की वजह से फॉल्ट होते रहे जिसके चलते गीता प्रेस के अलावा शहर के विभिन्न उपकेंद्र की लाइट आती जाती रही। लाइट गुल होने की वजह से लगभग 25 हजार परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर में जला ट्रांसफार्मर, सुबह शुरू हुआ काम

सिघडि़यां स्थित गोरक्ष नगर में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार शाम करीब 3:30 बजे अचानक जल गया। इसकी वजह से इलाके की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने तत्काल बिजली अधिकारियों को कॉल कर जानकारी दी लेकिन इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। रात भर सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। घरों के इंवर्टर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी में किसी तरह से लोगों ने रात काटी। सुबह उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ा। हालांकि 10 बजे से बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू किया। रविवार दोपहर बाद जाकर इलाके की सप्लाई बहाल की जा सकी। उधर, रात से ही फॉल्ट के चलते गीता प्रेस इलाके में सप्लाई बंद रही। बिजली कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में 24 घंटे लग गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न उपकेंद्र में बार-बार बिजली कटती और जुड़ती रही। नार्मल क्षेत्र में रात से ही ट्रिपिंग होती रही।

बॉक्स

व्यापार पर असर डाल रहा फॉल्ट

गीडा क्षेत्र में आए दिन फॉल्ट की वजह से उद्योगों के धंधे पर असर पड़ रहा है। शनिवार रात से ही उद्योगों की सप्लाई बंद होती रही जो सुबह तक भी सामान्य नहीं हो पाई। कई उद्योग बिजली न रहने की वजह से बंद रहे तो कईयों ने जनरेटर चलाकर अपना काम किया। मिली जानकारी के मुताबिक करीब दोपहर बाद बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी।

Posted By: Inextlive