फ्रांस के राष्‍ट्रपत‍ि इमैनुएल मैक्रों का आज वाराणसी भ्रमण के साथ ही चार द‍िवसीय दौरा पूरा होने वाला है। उनके इस दौरे में भारत और फ्रांस के बीच 14 अहम समझौते हुए हैं। ये विपक्षीय समझौते दोनों देशों को प्रगत‍ि की ओर ले जाएंगे। वहीं राष्‍ट्रपत‍ि इमैनुएल मैक्रों अपने हैंडसम लुक को लेकर भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। खास बात तो यह है क‍ि मैंक्रो 90 दिनों में 19 लाख 81 हजार रुपये अपने लुक पर खर्च करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में अब मैंक्रो को बॉय-बॉय कहने से पहले जानें उनकी वो 5 बातें जि‍नके लि‍ए वह काफी चर्चा में भी रहे..


चुनाव के आखिरी दौर में मैक्रों से जुड़े कुछ ईमेल भी सार्वजनिक हुएफ्रांस के 39 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों ने बीते साल राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। फ्रांस्वा ओलांद सरकार में वित्त मंत्री रह चुके मैक्रों चुनाव के समय काफी चर्चा में रहे थे। खबरों की मानें तो उनके प्रतिद्वंदी दक्षिणपंथी नेता मरी ल पेन ने उन्हें हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। खास बात तो यह है कि चुनाव के आखिरी दौर में मैक्रों से जुड़े कुछ ईमेल भी सार्वजनिक हुए। हालांकि इस दौरान जनता ने इमैनुएल मैक्रों पर भरोसा किया और मैक्रों को 66.06 प्रतिशत वोट मिले थे। मैक्रों ने 90 दिनों में 19 लाख रुपये से ज्यादा लुक पर खर्च किए
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बीते साल अपने हैंडसम लुक पर खर्च को लेकर चर्चा में रहे। फ्रांस की एक मैगजीन ने देश के राष्ट्रपति द्वारा पिछले 3 महीने में खुद के मेकअप पर किए गए खर्च को लेकर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रों ने 90 दिनों में 19 लाख 81 हजार रुपये से ज्यादा सिर्फ अपने मेकअप पर खर्च किए हैं। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद मैक्रों आलोचनाओं में घिर गए हैं। ली पॉइंट मैगजीन में छपी इस रिपोर्ट की राष्ट्रपति भवन ने भी पुष्टि कर दी थी।इमैनुएल मैक्रों ने डॉक्टर माता-पिता से हटकर चुना अपना करियरइमैनुएल मैक्रों का जन्म 21 दिसंबर, 1977 को उत्तरी फ्रांस में ऐम्ये के पिकडी शहर में हुआ था। वह अपने करियर को चुनने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। इमैनुएल मैक्रों ने अपने माता-पिता से अलग हटकर करियर बनाया। इनके पैरेंर डॉक्टर थे। इमैनुएल मैक्रों की शुरुअती पढाई पिकडी के ला प्रॉविडेंस जेसूट स्कूल में हुई। इसके बाद इमैनुएल मैक्रों पैरिस आ गए। यहां उन्होंने स्नातक डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा मैंक्रो सिविल सर्विस और राजनीति की भी पढ़ाई पूरी की थी।फ्रांस के राष्ट्रपति आज वाराणसी में करेंगे नौका विहार, PM मोदी संग इन कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

Posted By: Shweta Mishra