- नए साल पर उपवास कर रहे शाहपुर के पुलिस कर्मचारी

- 24 घंटे की ड्यूटी की, थाने पर भोजन के पड़े थे लाले

GORAKHPUR: नए साल पर 24 घंटे से पब्लिक की सुरक्षा में मुस्तैद शाहपुर थाना के पुलिस कर्मचारी भोजन के मोहताज हो गए हैं। थाना के मेस का बावर्ची बिना बताए लापता हो गया है। उसके नॉट रिचबेल होने पर पुलिस कर्मचारियों को बाहर से भोजन करके आने की सूचना दी गई है। हालांकि फॉलोवर के अबसेंट होने पर पुलिस लाइन से दूसरा इंतजाम करने का नियम है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से पुलिस कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जीडी में रपट दर्ज, एसओ की जिम्मेदारी पूरी

नए साल और जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसलिए सभी थानों और चौकियों से पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शाहपुर थाना के पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। गुरुवार को ड्यूटी करके पुलिस कर्मचारी मेस में पहुंचे तो उनको भोजन नहीं मिल सका। सिपाहियों ने इसकी जानकारी ली तो पता लगा कि भोजन बनाने वाले फालोवर गायब है। दूसरे का फालोवर का प्रबंध न होने पर कुछ लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। लेकिन उनको बताया गया कि थाने के मेस में तैनात अनुचर प्रदीप कुमार कहीं चला गया है। मोबाइल फोन से संपर्क करने पर उससे बात नहीं हो पा रही है। इसलिए थाना के मेस में भोजन नहीं पा रहा है। पुलिस लाइन मैसेज भेजकर किसी दूसरे फालोवर का प्रबंध करने के बजाय सूचना को जीडी में आमद करके एसओ ने अपनी ड्यूटी कर ली। इससे पुलिस कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह तक मेस बंद होने की सूचना से पुलिस कर्मचारी काफी परेशान नजर आए।

वर्जन

थाने का मेस चलाने कीजिम्मेदारी थानेदार की होती है। यदि वहां पर फालोवर नहीं है तो इसकी सूचना दी जानी चाहिए। पुलिस लाइन से दूसरे फालोवर भेज दिए जाते हैं। इसमें क्यों लापरवाही हुई है, इस संबंध में थानेदार से जवाब तलब किया जाएगा।

- डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive