- जलकल कर्मचारियों ने दिया धरना, एसीपी भुगतान की मांग

जलकल कर्मचारियों ने दिया धरना, एसीपी भुगतान की मांग

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: जल संस्थान की आय फ्म् करोड़ रुपए सालाना से अधिक है। संस्थान के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी संस्थान द्वारा जलकल कर्मचारियों के एसीपी मद में ख्0 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ये कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी नहीं तो फिर और क्या है।

धरना देकर बुलंद की आवाज

जलकल कर्मचारी कल्याण सेवा समिति जल संस्थान खुशरूबाग के सदस्यों ने मंडे को धरना देकर विभाग पर नाइंसाफी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने अपना बकाया भुगतान किए जाने की मांग की। जल संस्थान के जोन- क् कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने अपनी आवाज उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग द्वारा ठेकेदारों से संबंधित करोड़ों का भुगतान सीधे किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों के भुगतान में लापरवाही की जा रही है। समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी। कैलाश अग्रवाल, मो। अली, प्रकाश त्रिपाठी, राज कुमार, संतोष कुशवाहा, भानु प्रताप, अशोक घोष धरना में शामिल हुए।

Posted By: Inextlive